फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   A temporary garbage collection center will end every week

Charkhi Dadri News: हर सप्ताह खत्म होगा एक अस्थायी कचरा संग्रहण केंद्र, कूड़ा डालने वालों पर होगी कार्रवाई

Sat, 03 Feb 2024 03:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 03 Feb 2024 03:49 AM IST
विज्ञापन
A temporary garbage collection center will end every week
चरखी दादरी में रोहतक रोड पर बने अस्थायी कचरा संग्रहण केंद्र को बंद करने पहुंची नगर परिषद की टीम
चरखी दादरी। शहर में सफाई की नई व्यवस्था लागू हुए पांच माह बीत चुके हैं। इसके मद्देनजर अब नगर परिषद सभी अस्थायी कचरा संग्रहण केंद्र को खत्म करने की योजना बना रही है। रोहतक रोड से शुक्रवार को इसकी शुरुआत हो गई है। नगर परिषद सफाई शाखा के अधिकारियों का कहना है कि हर सप्ताह एक अस्थायी कचरा संग्रहण केंद्र बंद किया जाएगा और इसके बाद भी अगर कोई यहां कचरा फेंकेगा तो टीम उस पर जुर्माना लगाएगी। इसके लिए सफाई दरोगाओं की ड्यूटी लगा दी गई है।
विज्ञापन

शहर में लागू की गई सफाई की नई व्यवस्था के अनुसार नगर परिषद के कर्मचारी सफाई करते हैं जबकि घर-घर और अस्थायी कचरा संग्रहण केंद्र से कचरे का उठान एजेंसी के कर्मचारी करते हैं। शहर में करीब 20 अस्थायी कचरा संग्रहण केंद्र हैं। इन अस्थायी कचरा संग्रहण केंद्र पर कचरे का उठान होने के बाद भी लोग कचरा डाल देते हैं और इसका अगले दिन जाकर उठान हो पाता है। तब तक कचरा यहीं पड़ा रहता है जिसमें गोवंश समेत कई मवेशी डटे रहते हैं। इन अस्थायी कचरा संग्रहण केंद्र पर पड़े कचरे से शहर की स्वच्छता प्रभावित होती है।
विज्ञापन

इस पहलू को देखते हुए नगर परिषद की ओर से जल्द ही शहर के सभी अस्थायी कचरा संग्रहण केंद्र बंद किए जाएंगे और शुक्रवार से इसकी शुरुआत हो गई है। नगर परिषद सफाई निरीक्षक विकास कुमार की अगुवाई में शुक्रवार को टीम रोहतक रोड अस्थायी कचरा संग्रहण केंद्र पर पहुंची और सबसे पहले वहां पड़े कचरे का उठान करवा जगह को साफ किया। आसपास के दुकानदारों को यहां कचरा न फेंकने की हिदायत दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफाई निरीक्षक विकास कुमार ने बताया कि जिस भी अस्थायी कचरा संग्रहण केंद्र को बंद किया जाएगा वहां दीवार लेखन करवाकर भविष्य में कचरा न डालने की हिदायत दी जाएगी। फिर भी अगर कोई यहां कचरा डालेगा तो उस पर जुर्माना लगाया जाएगा। रोहतक रोड कचरा संग्रहण केंद्र से पहले नगर परिषद ने पिछले वर्ष मई में दो अस्थायी कचरा संग्रहण केंद्र खत्म किए थे।


- प्रत्येक वार्ड में एक मुख्य अस्थायी कचरा संग्रहण केंद्र
शहर में 21 वार्ड हैं और प्रत्येक वार्ड में एक मुख्य अस्थायी कचरा संग्रहण केंद्र है। अगले पांच माह के अंदर शहर के सभी 20 अस्थायी कचरा संग्रहण केंद्र खत्म करने की योजना है और इन सभी जगहों पर नगर परिषद की ओर से दीवार लेखन करवाने के साथ कचरा डालने वालों पर नजर रखने के लिए सफाई दरोगा की ड्यूटी भी लगाई गई है। इस समय चरखी दरवाजा, डाकखाना, महेंद्रगढ़ चुंगी रोड, लोहारू रोड, चंपापुरी क्षेत्र आदि में बने अस्थायी कचरा संग्रहण केंद्र से स्वच्छता पर ग्रहण लग रहा है।

- चार सदस्यीय टीम ने शुरू किया जागरूकता अभियान
अस्थायी कचरा संग्रहण केंद्र को खत्म करने के साथ नगर परिषद ने शहर में जागरूकता अभियान भी शुक्रवार से शुरू कर दिया है। इसके लिए चार सदस्यीय टीम का गठन किया गया है। इस टीम में तीन युवतियों और एक युवक को शामिल किया गया है। ये टीम अस्थायी कचरा संग्रहण केंद्र वाले क्षेत्रों में जाकर लोगों को खुले में कचरा फेंकने की बजाय एजेंसी के वाहन में डालने के लिए प्रेरित करेगी।

- 500 से 5000 का कटेगा चालान
नगर परिषद के कचरा संग्रहण केंद्र खत्म करने के बाद भी अगर कोई यहां कचरा डालते पकड़ा गया तो उस पर जुर्माना लगाया जाएगा। सफाई दरोगा को कचरा डालने वाले की फोटो खींचकर उच्चाधिकारियों को भेजनी होगी। नगर परिषद अधिकारियों के मुताबिक कचरा डालने वाले पर 500 रुपये से लेकर 5,000 तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।



हर सप्ताह शहर में एक अस्थायी कचरा संग्रहण केंद्र बंद किया जाएगा। रोहतक रोड से शुक्रवार को इसकी शुरुआत कर दी गई है। शहर में एजेंसी कचरे का उठान घरों से कर रही है, ऐसे में अस्थायी कचरा संग्रहण केंद्र तक कचरा न पहुंचने देना ही प्राथमिकता है। अगर भविष्य में कोई कचरा डालता पाया गया तो उस पर जुर्माना लगाया जाएगा। - विकास कुमार, सफाई निरीक्षक, नगर परिषद, चरखी दादरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed