फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   A person who went to take medicine was hit by a vehicle, died

Charkhi Dadri News: दवा लेने गए व्यक्ति को वाहन ने मारी टक्कर, मौत

Wed, 06 Dec 2023 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 06 Dec 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
A person who went to take medicine was hit by a vehicle, died
बाढड़ा। गांव गोपी स्थित सीएचसी में दवा लेने गए व्यक्ति को वाहन ने टक्कर दी। गंभीर रूप से घायल शख्स ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने गोपी निवासी मृतक के परिजनों के बयान पर आरोपी चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस को दिए बयान में गांव गोपी निवासी मांगेराम ने बताया कि वो अपने पिता रविदत्त के साथ सोमवार दोपहर गोपी सीएचसी में दवा लेने के लिए गया था। जब वे सीएचसी के पास पहुंचे तो पीछे से सफेद रंग की गाड़ी आई और उसके पिता को टक्कर मार दी। इस घटना में मांगेराम बच गया। वहीं, हादसे के बाद वाहन चालक मौके से भाग गया। राहगीरों की सहायता से घायल रविदत्त को गोपी सीएचसी में दाखिल करवाया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दादरी अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

दादरी सिविल अस्पताल से उसे रोहतक भेज दिया गया। उपचार के दौरान रविदत्त की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर गाड़ी चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed