{"_id":"68408ff372d58db57907df7e","slug":"a-new-sweeping-machine-will-be-purchased-to-clean-the-city-streets-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-138189-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: शहर की सड़कों को चकाचक करने के लिए खरीदी जाएगी नई स्वीपिंग मशीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: शहर की सड़कों को चकाचक करने के लिए खरीदी जाएगी नई स्वीपिंग मशीन
विज्ञापन
स्वीपिंग मशीन।
चरखी दादरी। नगर परिषद ने शहर की सड़कों को चकाचक बनाने के लिए एक नई रोड स्वीपिंग मशीन खरीदने का निर्णय लिया है। यह प्रस्ताव पहले ही सदन में मंजूर हो चुका था और अब मशीन खरीदने की औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। इस नई मशीन से न केवल कचरा बल्कि सड़कों पर डिवाइडर किनारे जमा धूल भी साफ होगी।
वर्तमान में नगर परिषद के पास लगभग 200 सफाईकर्मी हैं, जो सड़कों और वार्डों की गलियों में झाड़ू लगाते हैं, जबकि कचरा उठान का काम एक एजेंसी द्वारा किया जाता है। गौरतलब है कि पूर्व चेयरमैन संजय छपारिया के कार्यकाल में शहर के लिए पहली स्वीपिंग मशीन खरीदी गई थी, जो अब पुरानी हो चुकी है और इसमें बार-बार खराबी आती रहती है। सूत्रों की मानें तो स्वीपिंग मशीन की कीमत करीब 30 लाख है।
दादरी शहर में 21 वार्ड हैं। शहर में 1400 से अधिक गलियां और करीब 10 मुख्य सड़कें हैं। इन मुख्य सड़कों को चकाचक करने में स्वीपिंग मशीन कारगर रहेगी। नगर परिषद चेयरमैन बख्शीराम सैनी ने बताया कि पार्षद दूसरी स्वीपिंग मशीन खरीद के लिए सहमति जता चुके हैं और जल्द ही खरीद प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
रोड स्वीपिंग मशीन की खूबी
रोड स्वीपिंग मशीन से एक घंटे में एक से डेढ़ किलोमीटर तक का सफर तय करते हुए सफाई की जा सकती है। वैक्यूम क्लीनर के जरिये मशीन सड़क किनारे फुटपाथ के साथ-साथ जमा होने वाले कचरे को भी उठाएगी। सफाई के दौरान धूल भी नहीं उड़ने देगी क्योंकि साथ-साथ पानी का छिड़काव भी होगा।
सफाई व्यवस्था को बेहतर करने के लिए एक और स्वीपिंग मशीन खरीदी जाएगी। नगर परिषद सदन ने प्रस्ताव पर सहमति जता रखी है और जल्द ही खरीद प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। - बख्शीराम सैनी, चेयरमैन, दादरी नगर परिषद