{"_id":"6a5a86fe546acbc8a205f49d","slug":"a-new-beginning-for-green-energy-and-modern-rail-transport-sunil-sangwan-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1010-157832-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरित ऊर्जा और आधुनिक रेल परिवहन की नई शुरुआत : सुनील सांगवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरित ऊर्जा और आधुनिक रेल परिवहन की नई शुरुआत : सुनील सांगवान
Sat, 18 Jul 2026 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 18 Jul 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
जनता कॉलेज में लोगों को संबोधित करते हुए विधायक सुनील सांगवान।
- फोटो : 1
चरखी दादरी। दादरी के विधायक सुनील सतपाल सांगवान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से देश की पहली हाइड्रोजन से संचालित ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किए जाने को देश के परिवहन क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ हरित ऊर्जा और आधुनिक रेल परिवहन की नई शुरुआत बताया है। विधायक ने शुक्रवार को जनता कालेज में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए यह बात कही।
इस अवसर पर पौधरोपण और स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। विधायक ने कहा कि हाइड्रोजन आधारित रेल सेवा देश को स्वच्छ, हरित और आत्मनिर्भर ऊर्जा की दिशा में आगे ले जाने वाला एक महत्वपूर्ण कदम है। यह पहल न केवल प्रदूषण कम करने में सहायक होगी, बल्कि भविष्य की ऊर्जा आवश्यकताओं को भी नई दिशा प्रदान करेगी।
भारत चुनिंदा देशों में शामिल
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक उमेद पातुवास ने कहा कि आज देश ने विकसित भारत की की दिशा में एक ओर कदम बढ़ा दिया है। भारत दुनिया के उन चुनिंदा देशों में शामिल हो गया है जहां हाइड्रोजन ट्रेन संचालित की जा रही हैं। हरियाणा में प्रधानमंत्री की सोच को आगे बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अगुवाई में अंत्योदय की भावना के साथ हर वर्ग के विकास के लिए काम किए जा रहे हैं। हर पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने की सकारात्मक पहल की गई है।
विज्ञापन
हरियाणा राज्य भंडारण निगम के चेयरमैन एडवोकेट रामकिशन शर्मा ने कहा कि देश और प्रदेश की बागडोर ऐसे हाथों में है जो हमेशा लोगों की भलाई के काम करते हैं। अब हर स्तर पर अधिकारी सतर्क रहते हुए लोगों के लिए कार्य करते हैं।
जिला अध्यक्ष सुनील इंजीनियर ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार अंत्योदय की भावना के साथ बेहतरीन कार्य कर रही है। कार्यक्रम में उपायुक्त मनदीप कौर, पुलिस अधीक्षक लोगेश कुमार, चेयरमैन बक्सीराम सैनी, एसडीएम डॉ. विरेंद्र सिंह, सीईओ डॉ. प्रदीप अहलावत, रविंद्र शिलगर सहित अन्य अतिथि व अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।