{"_id":"66f9c457d8732bca26056985","slug":"a-man-cut-by-train-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1003-124133-2024-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: ट्रेन की चपेट में आने से पशुपालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: ट्रेन की चपेट में आने से पशुपालक की मौत
Mon, 30 Sep 2024 02:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 30 Sep 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
पशुओं की रखवाली के लिए खेत में जा रहा था मातनहेल निवासी मृतक, झाड़ली के पास हुआ हादसे का शिकार
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। गांव झाड़ली के पास एक पशुपालक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। उसकी पहचान गांव मातनहेल निवासी पवन (25) के रूप में हुई। पवन के बड़े भाई धवन के बयान पर जीआरपी ने इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मातनहेल निवासी पवन खेत में पशु रखता था। प्रतिदिन उन्हें संभालने के लिए खेत जाता था। शनिवार रात को भी पशुओं को संभालने के लिए खेत जा रहा था। इसी दौरान झाड़ली के पास ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर जीआरपी मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर दादरी सिविल में पहुंचाई।
यहां पहचान होने पर रविवार को उसका पोस्टमार्टम कराया गया। इससे पहले पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पूरी की और परिजनों के बयान दर्ज किए। जांच अधिकारी एएसआई सुरेश कुमार ने बताया कि पवन का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया।