फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   A laborer returning home after working as a daily wage worker was crushed to death by Hydra.

Charkhi Dadri News: दिहाड़ी कर घर लौट रहे श्रमिक को हाइड्रा ने कुचला, मौत

Fri, 06 Dec 2024 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 06 Dec 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
A laborer returning home after working as a daily wage worker was crushed to death by Hydra.
चरखी दादरी। दादरी-रोहतक रोड पर गांव बौंदकलां में बुधवार देर शाम एक हाइड्रा ने श्रमिक को कुचल दिया। मृतक की पहचान बौंदकलां निवासी सोनी (50) के रूप में हुई है और वो काम से घर वापस लौट रहा था। गांव में पहुंचने के बाद रोड पार करते समय हादसा हो गया। वहीं, बौंदकलां थाना पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत पर आरोपी चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में सुरेंद्र ने बताया कि उसके पिता सोनी मजदूरी करते थे। 4 दिसंबर की रात को उसके पिता भिवानी से मजूदरी करके वापस लौट रहे थे। उसी दौरान रात करीब 8 बजे उन्हें एक्सीडेंट की सूचना मिली। जब वह गांव के शराब ठेके के पास पहुंचा तो एक हाइड्रा रोड पर खड़ा था और उसके पिता के दोनों पैर पर टायर चढ़े हुए थे। इसके कारण उसके पिता का शरीर बीच से फट गया।
विज्ञापन

बाद में उसने परिजनों को इसकी सूचना दी और अन्य परिजन भी मौके पर पहुंचे। रोहतक पीजीआई ले जाने पर उसके पिता का मृत घोषित कर दिया। सुरेंद्र ने बताया कि उसका पिता पैदल घर लौट रहा था और उसी दौरान हाइड्रा चालक ने लापरवाही से उसके पिता को कुचल दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed