{"_id":"689cedb27e379c1c6b08d175","slug":"a-glimpse-of-patriotism-was-seen-in-the-final-rehearsal-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1012-142639-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: अंतिम पूर्वाभ्यास में दिखी देशभक्ति की झलक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: अंतिम पूर्वाभ्यास में दिखी देशभक्ति की झलक
Thu, 14 Aug 2025 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 14 Aug 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
परेड की सलामी लेते हुए नगराधीश प्रीति रावत।
चरखी दादरी। नगराधीश प्रीति रावत ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह राष्ट्र भक्ति की गरिमा के साथ संपन्न होना चाहिए। वे अनाज मंडी परिसर में अंतिम पूर्वाभ्यास के समय अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित कर रही थीं। इस बार स्वतंत्रता दिवस समारोह पर लोकसभा सांसद धर्मबीर सिंह ध्वजारोहण करेंगे।
फाइनल रिहर्सल के दौरान नगराधीश ने नई अनाज मंडी परिसर में ध्वजारोहण किया। उनके साथ डीआईपीआरओ संदीप हुड्डा, डीएसपी सुभाषचंद्र व धीरज कुमार और जिला शिक्षा अधिकारी विरेन्द्र नारा भी उपस्थित रहे। नगराधीश ने ध्वजारोहण के बाद मार्च पास्ट का निरीक्षण किया और उसके बाद परेड की सलामी ली।
डीएसपी सुभाषचंद्र के नेतृत्व में कदम मिलाते हुए परेड में शामिल जवानों ने तिरंगे झंडे को सलामी दी। हरियाणा पुलिस, होम गार्ड, एनसीसी कैडेट्स ने परेड का शानदार प्रदर्शन किया। इसके बाद पीटी, डंबल और लेजियम शो की प्रस्तुति दी गई।
विज्ञापन
पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चरखी दादरी दादरी, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एवं कन्या उच्च विद्यालय समसपुर, एसवीएम कादमा, विजन इंडिया स्कूल भागेश्वरी, कैप्टन जिले सिंह स्कूल बरसाना, एमडी कांवेंट झोझू स्कूल और आरईडी स्कूल चरखी की टीम ने पारंपरिक और देशभक्ति गीतों से सरोबार सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी।
इस मौके पर जो खामियां पाई गईं, उनको दूर करने के निर्देश दिए गए। राष्ट्रगान के साथ इस पूर्वाभ्यास का समापन हुआ। इससे पहले नगराधीश ने अन्य अधिकारियों के साथ रोजगार्डन स्थित शहीद स्मारक पर जाकर पुष्प अर्पित किए।