फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   A glimpse of innovation was seen at the science exhibition

Charkhi Dadri News: विज्ञान प्रदर्शनी में नवाचार की दिखी झलक

Sat, 29 Nov 2025 10:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 29 Nov 2025 10:22 PM IST
विज्ञापन
A glimpse of innovation was seen at the science exhibition
विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए नोडल अधिकारी। विज्ञप्ति - फोटो : संवाद
बाढ़ड़ा।
विज्ञापन

राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाढ़ड़ा में शनिवार को खंड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास करना, नवीन सोच को प्रोत्साहित करना व विज्ञान एवं तकनीकी के क्षेत्र में उनकी रुचि बढ़ाना रहा। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी हरिकिशन राणा उपस्थित रहे। उन्होंने विजेता विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
राणा ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में खोज एवं नवाचार की भावना को जागृत करते हैं और उन्हें विज्ञान की वास्तविक उपयोगिता से जोड़ते हैं। इससे विद्यार्थी तकनीक और शोध क्षेत्र में भविष्य के लिए तैयार होते हैं। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने विभिन्न वैज्ञानिक विषयों पर शोध आधारित और व्यावहारिक मॉडल प्रस्तुत किए। इनमें सस्टेनेबल एग्रीकल्चर, वेस्ट मैनेजमेंट, रोबोटिक्स, इमर्जिंग टेक्नोलॉजीज़, स्पेस साइंस, हेल्थ एंड हाइजीन तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) जैसे आधुनिक और प्रासंगिक विषय शामिल रहे। कार्यक्रम में बबिता, कुलदीप, अशोक कुमार, कविता, पूजा, नीरज उपस्थित रहे। निर्णायक मंडल के रूप में शिक्षक राजेश, योगेंद्र चाहर, सुमित्रा रेखा,बबिता व पिंकी शामिल रहे।
विज्ञापन

यह रहे परिणाम
अशोक कुमार ने बताया कि हेल्थ एंड हाइजीन विषय में राजकीय स्कूल कारी आदू की दिपांशा प्रथम रही। इमर्जिंग टेक्नोलॉजी मॉडल में राजकीय कन्या स्कूल बाढड़ा की भारती, वेस्ट मैनेजमेंट में राजकीय स्कूल बेरला के गोपाल ने बाजी मारी। सस्टेनेबल एग्रीकल्चर मॉडल में राजकीय माध्यमिक संस्कृति स्कूल बाढड़ा के रोहित, स्पेस साइंस में राजकीय कन्या स्कूल बाढड़ा के इशु ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विषय में राजकीय माध्यमिक संस्कृति स्कूल बाढड़ा की सीमा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed