फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   A foot march will be held until the 24th, inspiring people to practice cleanliness and quit drugs

Charkhi Dadri News: लंबित शिकायतों का समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी

Tue, 04 Nov 2025 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 04 Nov 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
A foot march will be held until the 24th, inspiring people to practice cleanliness and quit drugs
चरखी दादरी।
विज्ञापन

नगराधीश प्रीति रावत ने कहा कि पोर्टल पर आने वाली सभी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द समाधान करना सुनिश्चित करें और उसकी रिपोर्ट पोर्टल पर अपलोड अवश्य करें। विभागीय अधिकारी प्रतिदिन शिकायत पोर्टल की मॉनिटरिंग करना भी सुनिश्चित करें। हरियाणा सरकार की ओर से आमजन की सुविधाओं के लिए समाधान शिविर लगाए जा रहे हैं ताकि आमजन को कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और उनकी शिकायतों का प्राथमिकता से स्थायी समाधान हो।
वह मंगलवार को अपने कार्यालय में समाधान शिविर, जनसंवाद व सीएम विंडो पोर्टल पर आई शिकायतों की विभाग अनुसार समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपने विभाग से संबंधित लंबित शिकायतों का समाधान करना सुनिश्चित करें। अपनी एक्शन टेकन रिपोर्ट शीघ्र उपायुक्त कार्यालय में भिजवाना सुनिश्चित करें। दो माह से पुरानी कोई शिकायत लंबित न हो, यदि किसी विभाग की शिकायत लंबित है तो उसका शीघ्र समाधान करवाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

उन्होंने सीएम विंडो पोर्टल की निरंतर अपडेट चेक करने के निर्देश दिए। यदि किसी विभाग को पोर्टल पर शिकायत प्राप्त होती है तो वे उसका संज्ञान लेते हुए समाधान करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed