फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   A fine of Rs 169,535 was collected from 386 persons

Charkhi Dadri News: 386 व्यक्तियों से 169,535 रुपये जुर्माना वसूला

Sun, 16 Jun 2024 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 16 Jun 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
A fine of Rs 169,535 was collected from 386 persons
भिवानी। ट्रेनों में बेटिकट सफर करने वालों पर शिकंजा कसने के लिए रेलवे ने विशेष जांच की। अभियान में 386 व्यक्तियों से 169,535 रुपये जुर्माना एवं अतिरिक्त किराये के रूप में वसूले गए। इस दौरान मिले बेटिकट यात्रियों से जुर्माना भी वसूला गया जबकि कई लोगों को ट्रेन से उतारा गया। बीकानेर रेल मंडल की ओर से अनधिकृत या बिना टिकट यात्रा रोकने एवं आरक्षित कोचों में अनधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश की रोकथाम के लिए 14 से 21 जून तक विशेष टिकट जांच अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

सहायक वाणिज्य प्रबंधक (पीएस) राजकुमार स्वर्णकार के नेतृत्व में की गई इस विशेष जांच में टिकट चेकिंग के 19 कार्मिक रहे। इन कार्मिकों ने मंडल के बीकानेर सूरतगढ़-हनुमानगढ़-बठिंडा और बठिंडा-सिरसा-भिवानी एवं हिसार-चूरू-बीकानेर रेल मार्गों पर विभिन्न ट्रेनों में टिकट जांच की।
विज्ञापन

इस अभियान में गाड़ी संख्या 19226 जम्मू तवी-जोधपुर एक्सप्रेस, 15910 लालगढ़-डिब्रूगढ़ अवध-असम एक्सप्रेस, 14888 बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस, 14887 ऋषिकेश-बाड़मेर एक्सप्रेस, 12455 दिल्ली सराय रोहिल्ला-बीकानेर सुपरफास्ट, 04090 हिसार-नई दिल्ली फास्ट पैसेंजर स्पेशल, 12555 गोरखपुर-बठिंडा गोरखधाम एक्सप्रेस, 12556 बठिंडा-गोरखपुर एक्सप्रेस, 14732 बठिंडा-दिल्ली सराय रोहिल्ला किसान एक्सप्रेस, 12440 श्री गंगानगर-नांदेड़ एक्सप्रेस, 19720 सूरतगढ़-जयपुर एक्सप्रेस सहित कुल 26 ट्रेनों में टिकट जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरक्षित कोचों से 140 अनधिकृत व्यक्तियों को उतारा गया। इस विशेष अभियान के साथ ही मंडल की अन्य ट्रेनों और स्टेशनों में की गई सामान्य चेकिंग से भी 405 प्रकरणों में 2,48,775 रुपये की आय हुई। इस तरह एक दिन में मंडल को 791 मामलों से टिकट चेकिंग में कुल 4,18,430 रुपये का राजस्व मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed