{"_id":"66b41d67bc0b550722019567","slug":"a-delegation-of-yoga-teachers-met-ayush-director-general-anshaj-kumar-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-121602-2024-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: योग शिक्षकों ने की विशेष प्रशिक्षण देने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: योग शिक्षकों ने की विशेष प्रशिक्षण देने की मांग
Thu, 08 Aug 2024 06:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 08 Aug 2024 06:50 AM IST
विज्ञापन
महानिदेशक अंशज कुमार के साथ योग शिक्षक।
चरखी दादरी। योग, आयुर्वेद, एक्यूप्रेशर एवं प्राकृतिक चिकित्सा जैसी स्वास्थ्य संवर्धन करने वाली पेथियों का प्रशिक्षण योग शिक्षकों को मिले इसके लिए योग शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल आयुष महानिदेशक अंशज कुमार से मिला।
प्रतिनिधिमंडल में योग शिक्षक वेलफेयर सोसायटी के प्रदेशाध्यक्ष अनुज देशवाल, कार्यकारी अध्यक्ष दीपक, बिशन सिंह आर्य, सुरेंद्र कुमार, प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं जिला प्रधान मित्रसैन आर्य के संयुक्त नेतृत्व में आयुष निदेशक को समस्याओं से अवगत कराया गया।
बिशन सिंह ने महानिदेशक को बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में योग एवं स्वदेशी चिकित्सा पद्धतियों को बढ़ावा देने के लिए विभाग कार्य कर रहा है। वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए योग शिक्षकों को स्वदेशी चिकित्सा पद्धतियों का प्रशिक्षण देकर उन्हें और अधिक मजबूत बनाया जाना चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि योगशालाओं के माध्यम से युवाओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाई जा सकती है। उन्हें संस्कार देकर श्रेष्ठ नागरिक तैयार किया जा सकता है। मित्रसैन आर्य ने बताया कि योगशालाओं के माध्यम से नशा मुक्ति के अभियान को भी आगे बढ़ाया जा सकता है।
उन्होंने योग शिक्षकों को उचित वेतनमान के साथ जॉब सुरक्षा की गारंटी प्रदान करने की मांग रखी। आयुष महानिदेशक अंशज कुमार ने योग शिक्षकों को प्रशिक्षण दिलाने का आश्वासन दिया है। प्रतिनिधिमंडल में कृष्ण ढुल, विवेक, कुमार, राजेश कुमार उपस्थित रहे।