फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   A death due to corona, 4 new cases

एक कोरोना संक्रमित ने तोड़ा दम, चार पॉजिटिव केस मिले

Mon, 14 Jun 2021 12:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
A death due to corona, 4 new cases
जिले में रविवार को कोरोना संक्रमित एक महिला की मौत हो गई जबकि चार नए केस सामने आए हैं। नए संक्रमितों में दो महिलाएं और दो पुरुष हैं और उन्हें स्वास्थ्य विभाग ने ट्रेस कर आइसोलेट कर दिया है। सीएमओ डॉ. सुदर्शन पंवार ने पुष्टि करते हुए बताया कि चार नए केस मिलने के बाद कोरोना संक्रमितों की संख्या 5039 हो गई है।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि रविवार को रावलधी निवासी 44 वर्षीय महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। कोविड सुरक्षा नियमों के अनुसार मृतका का अंतिम संस्कार किया गया। रविवार को खेड़ी बूरा निवासी 30 वर्षीय व्यक्ति, कलाली निवासी 27 साल की युवती, दगड़ोली निवासी 23 वर्षीय युवक और झोझूकलां निवासी 60 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। रविवार को तीन संक्रमितों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज भी किया गया है।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि 13 जून तक दादरी जिले से कोरोना जांच के लिए 189537 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें 5039 की रिपोर्ट पॉजिटिव और 183940 की निगेटिव आई हैं। फिलहाल 558 सैंपलों की रिपोर्ट लंबित हैं। रविवार को 401 नए सैंपल लिए गए। जिले में अब तक 134 संक्रमित कोरोना के चलते दम तोड़ चुके हैं जबकि 4876 स्वस्थ हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि जिले में अभी 29 संक्रमित उपचाराधीन हैं, जिनमें से 7 आइसोलेशन वार्ड में और 22 होम आइसोलेट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को शहर में ही हुआ वैक्सीनेशन
रविवार को स्वास्थ्य विभाग ने अपनी टीमों को रेस्ट दिया। रविवार को केवल शहर में ही टीकाकरण हुआ जबकि 17 केंद्रों पर वैक्सीनेशन नहीं हुआ। जिला वैक्सीनेशन इंचार्ज डॉक्टर आशीष मान ने बताया कि शहर में 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लिए सेशन लगाया गया जिसमें 50 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।

29 है सक्रिय केस
जिले में रविवार को एक कोरोना संक्रमित महिला की मौत हुई है जबकि चार नए पॉजिटिव केस भी सामने आए हैं। तीन संक्रमितों को हमने डिस्चार्ज किया है और अब जिले में 29 ही कोरोना सक्रिय केस हैं।
डॉ. सुदर्शन पंवार, सीएमओ, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed