फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   A couple of bike riders died due to a vehicle collision

वाहन की टक्कर से बाइक सवार दंपती की मौत

Mon, 12 Apr 2021 11:31 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 12 Apr 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
A couple of bike riders died due to a vehicle collision
दादरी-दिल्ली मुख्यमार्ग पर सोमवार सुबह तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दंपती की मौत हो गई। महिला के शव का सदर थाना पुलिस ने सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया, जबकि उसके पति के शव का मंगलवार सुबह रोहतक पीजीआई में पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पुलिस ने मृतक महिला के पिता के बयान पर अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार राजस्थान के जयपुर जिले के ईटाखोई गांव निवासी राधेश्याम (28) पत्नी सूरता (25) के साथ सोमवार सुबह बाइक पर सवार होकर झज्जर जाने के लिए समसपुर से चला था। जब वे मुख्यमार्ग पर कुछ दूर पहुंचे तो एक तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दंपती सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से वाहन सहित फरार हो गया।
विज्ञापन

वहां से गुजर रहे राहगीरों ने घायल दंपती को संभाला, लेकिन तब तक सूरता की मौत हो चुकी थी। राहगीरों ने हादसे की सूचना सदर थाना पुलिस को दी और घायल राधेश्याम को उपचार के लिए दादरी सिविल अस्पताल पहुंचाया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। पीजीआई पहुंचने पर चिकित्सकों ने राधेश्याम को भी मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस टीम पहले दुर्घटनास्थल पर और फिर सिविल अस्पताल पहुंची। पुलिस ने सूरता के पिता भंवरलाल के बयान दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाया और वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। राधेश्याम के शव को पोस्टमार्टम मंगलवार सुबह करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार साल पहले हुई थी शादी, तीन साल से रह रहे थे समसपुर
मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले राधेश्याम और सूरता की शादी चार साल पहले हुई थी। तीन सालों से वे समसपुर मंदिर के समीप खाली जमीन पर झुग्गी बनाकर रह रहे थे और फेरी लगाकर खाद्य सामग्री बेचते थे। सोमवार सुबह इसी कार्य के लिए वो समसपुर से झज्जर जा रहे थे। सूरता और राधेश्याम के एक दो साल का बेटा है। सूरता के पिता भंवरलाल ने बताया कि दोनों खुशी से अपना जीवन व्यतीत कर रहे थे। उन्होंने बताया कि झुग्गी से करीब 70 मीटर दूर चलते ही मुख्यमार्ग पर हादसा हो गया।

बयान --
सड़क हादसे में दंपती की मौत हुई है और इस संबंध में अज्ञात चालक के खिलाफ 279 और 304-ए के तहत केस दर्ज कर लिया है। महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
- संदीप कुमार, जांच अधिकारी एवं हेड कांस्टेबल, सदर थाना
फोटो 12
महिला के पोस्टमार्टम के लिए कागजी कार्रवाई करती पुलिस।
फोटो 13
सिविल अस्पताल में मौजूद मृतक दंपति के परिजन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed