फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   A confluence of spirituality and entertainment will be seen in Geeta Mahotsav

Charkhi Dadri News: गीता महोत्सव में दिखेगा अध्यात्म और मनोरंजन का संगम

Sat, 30 Nov 2024 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 30 Nov 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
A confluence of spirituality and entertainment will be seen in Geeta Mahotsav
चरखी दादरी में गीता महोत्सव की तैयारी के लिए अधिकारियों की बैठक लेते नगराधीश आशीष सांगवान। 
चरखी दादरी। शहीद दलबीर सिंह मॉडल संस्कृति राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में नौ से 11 दिसंबर तक गीता महोत्सव आयोजित किया जाएगा। इसके तहत एक ही स्थान पर अध्यात्म और मनोरंजन का अनोखा समावेश देखने को मिलेगा। शिक्षण संस्थाओं की टीमें और कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से मनोरंजन करेंगे और प्रदर्शनी, शोभायात्रा और श्लोकोच्चारण आदि के जरिये लोगों को अध्यात्म से परिचित कराया जाएगा।
विज्ञापन

उपायुक्त मुनीश शर्मा के निर्देशों पर नगराधीश आशिष सांगवान ने शुक्रवार को अधिकारियों सहित धार्मिक और सामाजिक संगठनों की बैठक लेकर महोत्सव की तैयारी की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत गीता का संदेश सदियों के बाद भी व्यावहारिक है और जिस किसी ने भी गीता संदेश को अपने जीवन में अपनाया है, उसे हर स्तर पर हमेशा सफलता मिली है। श्रीमद्भागवत गीता के संदेश को भारत ही नहीं विश्व के बड़े-बड़े विद्वानों ने साबित किया है और अपने विचार रखें हैं कि किसी प्रकार श्रीमद्भागवत गीता ने उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव को जिला में भव्य एवं गरिमामयी तरीके से मनाया जाएगा। इस महोत्सव में कोई भी शिक्षण, धार्मिक और सामाजिक संस्था भाग ले सकती हैं। उन्होंने कहा कि यह महोत्सव सभी धर्म एवं समुदाय के लोगों का साझा कार्यक्रम हैं। सभी महोत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लें।
- यह रहेंगे तीनों दिन के आयोजन
पहले दिन हवन के साथ महोत्सव का आगाज होगा और आयोजन के दौरान दोनों दिन प्रदर्शनी लगाई जाएगी। महोत्सव में लोक कलाकारों और शिक्षण संस्थाओं की टीमों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में गीता सार, श्रीकृष्ण लीला, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ सहित विभिन्न विषयों पर आधारित प्रस्तुतियां शामिल रहेंगी।


- महोत्सव में भाग लेने के लिए देनी होगी पूर्व सूचना

गीता महोत्सव में भाग लेने के लिए कोई भी संस्था एवं नागरिक पांच दिसंबर तक जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी के कार्यालय में सूचना दे सकता है। ईमेल के जरिये भी जानकारी दी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed