{"_id":"5e9f16678ebc3e90612fe32a","slug":"a-car-collided-with-a-bike-parked-on-the-road-three-injured-including-two-women-charkhidadri-news-rtk551784323","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क किनारे खड़ी बाइक को कार ने मारी टक्कर, दो महिलाओं समेत तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क किनारे खड़ी बाइक को कार ने मारी टक्कर, दो महिलाओं समेत तीन घायल
विज्ञापन
जेवली-बेरला रोड पर एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़ी बाइक को टक्कर मार दी। घटना में बाइक पर सवार व्यक्ति व उसके पास खड़ी दो महिलाएं घायल हो गईं। उन्हें दादरी सिविल अस्पताल से रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। बाढड़ा थाना पुलिस ने घायल बाइक सवार के बयान पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दिए बयान में मैहड़ा निवासी बिजेंद्र ने बताया कि वह अपनी पत्नी ममता व मामी वेदकौर के साथ बाइक पर सवार होकर किसी जरूरी काम से बारवास गया था। वहां से लौटते समय जब वो बेरला-जेवली रोड पर पहुंचे तो उसकी आंख में मच्छर गिर गया। इसके चलते उसने बाइक सड़क किनारे रोक दी और उसकी पत्नी आंख से मच्छर निकालने लगी। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार आई और चालक ने सीधी उनकी बाइक में टक्कर मार दी। घटना में वो तीनों सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद वहां से गुजर रहे राहगीरों ने उन्हें संभाला और उपचार के लिए दादरी सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। वहीं, मौका पाकर कार चालक वहां से फरार हो गया।
घायल ने बताया कि प्राथमिक उपचार के तुरंत बाद उन्हें दादरी सिविल अस्पताल से पीजीआई रोहतक रेफर किया गया। वहीं, मामले की सूचना पाकर बाढड़ा थाना पुलिस पीजीआई पहुंची और घायल बिजेंद्र के बयान पर कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। घायल ने पुलिस बयान में कार का नंबर भी बताया है जिसके आधार पर पुलिस ने मालिक का पता लगाने की कवायद शुरू कर दी है।