{"_id":"68fbd6222f6517b61d073a50","slug":"a-12-year-old-road-will-be-reconstructed-costing-3320-lakh-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1009-146581-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: 12 साल पुरानी सड़क का होगा पुर्ननिर्माण, 33.20 लाख रुपये होंगे खर्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: 12 साल पुरानी सड़क का होगा पुर्ननिर्माण, 33.20 लाख रुपये होंगे खर्च
Sat, 25 Oct 2025 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 25 Oct 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
बिचला बासा से जैन मंदिर की ओर जाने वाली सड़क, जिसका पुर्ननिर्माण होना है। संवाद
- फोटो : जिला अस्पताल में रोगी को बाहर से दवा लेने के लिए लिखी गई पर्ची।
चरखी दादरी।
शहर के वार्ड 13 स्थित बिचला बासा क्षेत्र से जैन मंदिर तक सड़क का पुर्ननिर्माण करने के लिए नगर परिषद की ओर से करीब 33 लाख रुपये की राशि मंजूर की गई है। इंटरलॉक टाइलों से बनने वाली सड़क का निर्माण होने के बाद स्थानीय निवासियों के अलावा यहां से गुजरने वाले राहगीरों को राहत मिलेगी। सड़क का पुर्ननिर्माण शुरू करने के लिए नप की ओर से निविदा संबंधित प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और संबंधित एजेंसी की ओर से जल्द कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
वार्ड 13 स्थित बिचला बासा से कीकरवासनी श्री हनुमान मंदिर होते हुए जैन मंदिर तक जाने वाली सड़क करीब 12 वर्ष पुरानी है। अब इस सड़क का पुर्ननिर्माण करवाने के लिए नगर परिषद ने कार्य आदेश जारी कर दिए हैं। करीब 350 मीटर लंबी सड़क के पुर्ननिर्माण पर 33.20 रुपये की राशि खर्च की जाएगी। वार्ड 13 के पार्षद कुलदीप सैनी ने बताया कि रंगीन इंटरलॉक टाइलों से सड़क बनने के बाद गामड़ी, कीकरवासनी क्षेत्र में रहने वाले पांच हजार से अधिक लोगों को राहत मिलेगी। लंबे समय से जर्जर सड़क निर्माण के लिए स्थानीय लोग कई बार मांग कर चुके थे। सड़क बनने के बाद मंदिरों में जाने वाले श्रद्धालुओं व राहगीरों को राहत मिलेगी।
-- -
जलभराव के कारण होती थी परेशानी
बारिश के दिनों में कीकरवासनी श्री हनुमान मंदिर व जैन मंदिर के सामने जलभराव की स्थिति बन जाती है। इस कारण मंदिर आने वाले जर्जर सड़क के बीच बने गड्ढों को श्रद्धालु देख नहीं पाते थे और गिरकर चोटिल हो जाते थे। अब सड़क का पुर्ननिर्माण होने के बाद यहां से गुजरने वाले लोगों को राहत मिल सकेगी।
विज्ञापन
-- --
बिचला बासा से जैन मंदिर तक इंटरलॉक टाइलों से बनने वाली सड़क का कार्य एजेंसी की ओर से जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा। सड़क बनने के बाद यहां से गुजरने वाले राहगीरों को राहत मिलेगी।
-- अजय कुमार, कनिष्ठ अभियंता, नगर परिषद।