फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   9th class student dies after auto overturns

Charkhi Dadri News: ऑटो पलटने से 9वीं कक्षा की छात्रा की मौत

Fri, 16 Feb 2024 03:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 16 Feb 2024 03:45 AM IST
विज्ञापन
9th class student dies after auto overturns
चरखी दादरी। गांव पातुवास से ढाणी फौगाट स्थित सरकारी स्कूल में पढ़ाई करने आ रही छात्रा की ऑटो पलटने से मौत हो गई। ऑटो में सवार चार अन्य छात्राएं व चालक मामूली रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने ऑटो से घायलों को निकालकर नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई। प्राथमिक जांच में छात्रा की मौत गुम चोट और दबने से हुई बताई जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गांव पातुवास से पांच छात्राएं ऑटो में सवार होकर ढाणी फौगाट आ रही थीं। जैसे ही ऑटो गांव पातुवास से निकला तो अन्य वाहन को साइड देने के प्रयास में ऑटो पलट गया, जिससे ऑटो में सवार पांच छात्राएं और चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को नागरिक अस्पताल लगाया गया। जिसमें 9वीं कक्षा की छात्रा नेहा पुत्री श्रीकिशन को जांच के बाद चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं 4 अन्य छात्राओं व चालक का उपचार किया जा रहा है। घायल छात्राओं में दो 10वीं कक्षा की निशा व निकिता, 11वीं कक्षा की महक और 12वीं कक्षा की मुस्कान है।
विज्ञापन

हादसे ने परिजनों को दिया न भूलने वाला दर्द
प्रदेश सरकार ने पायलट प्रोजेक्ट के तहत विद्यार्थी परिवहन सुरक्षा योजना शुरू की है। इसी के तहत छात्राओं को ढाणी फौगाट स्कूल लाया जा रहा था। गांव पातुवास के सरपंच सोनू ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अगर छात्राओं के आवागमन के लिए चार पहिया वाहन दिया होता तो शायद यह हादसा नहीं होता। इस हादसे ने परिवार को न भूलने वाला दर्द जीवन भर के लिए दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed