फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   992 flats to be built on 12 and a half acres, housing board chairman visits selected place

साढ़े 12 एकड़ जमीन पर बनेंगे 992 फ्लैट्स, हाउसिंग बोर्ड चेयरमैन ने चयनित जगह का किया दौरा

Wed, 04 Nov 2020 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
992 flats to be built on 12 and a half acres, housing board chairman visits selected place
992 flats to be built on 12 and a half acres, housing board chairman visits selected place - फोटो : CharkhiDadri
हरियाणा हाउसिंग बोर्ड के नवनियुक्त चेयरमैन व दादरी के पूर्व विधायक राजदीप फौगाट ने दादरी के विभिन्न स्थानों पर बोर्ड को आवंटित जमीनों का मंगलवार को दौरा किया। चेयरमैन ने बताया कि हाउसिंग बोर्ड को सेक्टर आठ और नौ में अलॉट करीब साढ़े 12 एकड़ जमीन पर 992 फ्लैट्स बनाए जाएंगे और जल्द ही इस योजना को सिरे चढ़ाया जाएगा। इस दौरान हाउसिंग बोर्ड के मुख्य अभियंता व अन्य अधिकारी भी उनके साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन

हाउसिंग बोर्ड के चेयरमैन राजदीप फौगाट मंगलवार को दादरी की महेंद्रगढ़ चुंगी, हरियाणा शहरी विभाग प्राधिकरण सेक्टर 8 व 9 में वर्ष 2013 व 2014 में बोर्ड को आवंटित जमीनों का दौरा किया। चेयरमैन राजदीप फौगाट अधिकारियों के साथ सबसे पहले सेक्टर 8 में पहुंचे। यहां पर हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा बोर्ड को 6.40 एकड़ जमीन आवंटित की गई है। इस जमीन पर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 547 फ्लैट का निर्माण किया जाना है, जिनमें से 46 फ्लैट्स का निर्माण कार्य प्रगति पर है। बोर्ड के चेयरमैन राजदीप फौगाट ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि डिमांड सर्वे पूरा होने के बाद बाकि फ्लैट्स का निर्माण कार्य भी जल्द ही शुरू किया जाए।
विज्ञापन

इसके बाद चेयरमैन राजदीप फौगाट ने दादरी की महेंद्रगढ़ चुंगी के समीप हाउसिंग बोर्ड को आवंटित साढ़े 6 एकड़ से अधिक जमीन का दौरा किया। हाउसिंग बोर्ड के चेयरमैन राजदीप फौगाट ने मुख्य अभियंता को इस जमीन को चिह्नित कर चाहर दीवारी करवाने और योजना के अनुसार जल्द से जल्द फ्लैट का निर्माण शुरू करने के निर्देश दिए। इसके बाद चेयरमैन राजदीप फौगाट ने सेक्टर 9 में भी दौरा कर अधिकारियों को जल्द इस जमीन पर फ्लैट निर्माण की योजना बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ चुंगी के समीप स्थित जमीन पर बनाए जाएंगे 345 फ्लैट्स
बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि महेंद्रगढ़ चुंगी के समीप स्थित साढ़े 6 एकड़ से अधिक जमीन पर कुल 345 फ्लैट्स का निर्माण किया जाना है। यह जमीन नगर सुधार मंडल की ओर से अनुसूचित व पिछड़ा वर्ग के परिवारों के लिए फ्लैट बनाने के लिए हाउसिंग बोर्ड को आवंटित की गई थी। जिसमें टाइप ए के 195 और टाइप बी के 150 फ्लैट शामिल हैं। इनके अलावा हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की ओर से दादरी के सेक्टर 9 में भी 6.50 एकड़ जमीन हाउसिंग बोर्ड को आवंटित की है।
निर्माण कार्य और निर्माण सामग्री में समझौता बर्दाश्त नहीं: चेयरमैन
हाऊसिंग बोर्ड चेयरमैन राजदीप फौगाट ने बोर्ड के अभियंताओं को साफ शब्दों में कहा कि निर्माण कार्य व निर्माण सामग्री में किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान हाउसिंग बोर्ड के मुख्य अभियंता नरेश कुमार व अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

अन्य साइट भी जल्द की जाएंगी विकसित
हाऊसिंग बोर्ड के चेयरमैन राजदीप फौगाट ने कहा कि दादरी की महेंद्रगढ़ चुंगी के समीप हाऊसिंग बोर्ड की जमीन पर जल्द ही फ्लैट्स का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। इसके अलावा बोर्ड की अन्य साइट्स को भी जल्द से जल्द विकसित करने के निर्देश अधिकारियों को दे दिए हैं। बोर्ड को आवंटित सभी जगहों पर जल्द फ्लैट्स का निर्माण करवाकर आर्थिक रूप से कमजोर, अनुसूचित व पिछड़ा वर्ग के लोगों को रहने के लिए आवास उपलब्ध करवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed