{"_id":"5f64fed08ebc3eb72a236230","slug":"96-thousand-480-rupees-withdrawn-from-six-transactions-account-charkhidadri-news-rtk5742480156","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह ट्रांजेक्शन कर खाते से निकाले 96 हजार 480 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह ट्रांजेक्शन कर खाते से निकाले 96 हजार 480 रुपये
विज्ञापन
डोहकी गांव निवासी एक उपभोक्ता के खाते से साइबर ठग ने छह ट्रांजेक्शन कर 96 हजार 480 रुपये पर निकाल लिए। पीड़ित का कहना है कि कॉल करने पर भी बैंक के हेल्पलाइन नंबर से उसे कोई जवाब नहीं मिला। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में डोहकी गांव निवासी विवेक ने बताया कि उसका सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक में खाता है। उसके मोबाइल पर खाते से 1999 रुपये कटने का मैसेज आया। इसके बाद उसने हेल्प लाइन नंबर पर कॉल किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। पीड़ित ने बताया कि कुछ देर बाद उसके पास एक कॉल आई और उसने सोचा की ये बैंक का हेल्प लाइन नंबर है।
विवेक ने बताया कि उसने कॉल करने वाले शख्स को खाते से 1999 रुपये कटने की जानकारी दी और उसने दो घंटे में यह रकम खाते में डालने का आश्वासन दिया। इस दौरान उक्त व्यक्ति ने विवेक से खाते संबंधी अन्य जानकारियां ली और फोन काट दिया। विवेक ने बताया कि इसके दो घंटे बाद उसके खाते से पांच ट्रांजेक्शन और हुईं और उसके खाते से कुल 96 हजार 480 रुपये अज्ञात ने निकाल लिए। पीड़ित ने बताया कि कॉल आने के बाद उसके खाते से 24983, 25000, साढ़े 25 हजार और 9999 की दो ट्रांजेक्शन की गई हैं। सदर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 379 और 420 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।