फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   92 percent albendajole tablets feeded

Charkhi Dadri News: एल्बेंडाजोल खिलाने का 92 प्रतिशत लक्ष्य हासिल

Tue, 11 Feb 2025 10:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 11 Feb 2025 10:33 PM IST
विज्ञापन
92 percent albendajole tablets feeded
फोटो 37
विज्ञापन

अपने कार्यालय में बच्चे को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाते कार्यवाहक सीएमओ डॉ. राजविंद्र मलिक। संवाद
1,35,553 बच्चों में से 1,24,897 को खिलाई गई गोली, लक्ष्य हासिल करने के लिए गठित की गईं 300 टीमें
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। जिला स्वास्थ्य विभाग ने एक दिवसीय राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस अभियान के तहत मंगलवार को 92 प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया। विभाग ने एक से 19 वर्ष तक के 1,24,897 बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जबकि 1,35,553 को गोली खिलाने का लक्ष्य मिला था। वहीं, अब 18 फरवरी को मॉकअप राउंड चलाया जाएगा। इसके तहत बाकी बचे 8 प्रतिशत बच्चों को कवर किया जाएगा।
जिला स्वास्थ्य विभाग ने एक से 19 वर्ष आयु के बच्चों समेत 20 से 24 साल तक महिलाओं को भी एल्बेंडाजोल खिलाई गई। विभाग को 13,553 बच्चों और 13,324 महिलाओं को कवर करने के निर्देश मिले थे। वहीं, मंगलवार को चलाए गए अभियान के तहत विभाग की ओर से सभी नागरिक अस्पताल, मातृ-शिशु अस्पताल, तीनों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, 12 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों समेत 68 उप स्वास्थ्य केंद्रों के लिए करीब 300 टीमों का गठन किया गया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से गठित की गईं टीमें मंगलवार सुबह सार्वजनिक स्थानों जैसे बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन समेत आंगनबाड़ी केंद्रों, क्रेच, स्कूलों और कॉलेजों में पहुंची। वहां 19 वर्ष की आयु तक के बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई गई। गोली के सेवन के बाद किसी की तबीयत बिगड़ने का कोई मामला सामने नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल हेल्थ की डिप्टी सिविल सर्जन डाॅ. संजय गुप्ता ने बताया कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के तहत यह अभियान चलाया गया। टीम ने करीब 92 प्रतिशत लक्ष्य एक दिन में हासिल कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed