{"_id":"6543d3a3bf65bca2b9078d06","slug":"91-percent-millet-lifted-rs-80-crore-paid-to-farmers-charkhidadri-news-c-126-1-cdr1001-8822-2023-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: 91 प्रतिशत बाजरे का हुआ उठान, 80 करोड़ का किसानों को भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: 91 प्रतिशत बाजरे का हुआ उठान, 80 करोड़ का किसानों को भुगतान
विज्ञापन
चरखी दादरी। इस बार जिले में बाजरे की बंपर आवक और खरीद हुई है। अब खरीद प्रक्रिया लगभग बंद हो चुकी है। एजेंसी का उठान व भुगतान पर जोर है। उठान की बात करें तो 91 प्रतिशत बाजरा गोदामों तक पहुंच चुका है। वहीं खरीद एजेंसी हैफेड किसानों के खातों में करीब 80 करोड़ का भुगतान कर चुकी है। फिलहाल करीब साढ़े छह करोड़ कीमत के बाजरे का उठान बाकी है।
बता दें कि इस साल गत वर्ष के मुकाबले बाजरे की आवक और खरीद करीब साढ़े तीन गुना बढ़ी है। अब तक के आंकड़ों पर गौर करें तो 3.93 लाख क्विंटल बाजरा किसानों से खरीदा गया है। इस लिहाज से किसानों ने करीब साढ़े 86 करोड़ रुपये का बाजरा सरकारी एजेंसी को बेचा है। दूसरी ओर एक नवंबर की शाम तक हुए भुगतान की स्थिति देखें तो एजेंसी करीब 80 करोड़ रुपये का भुगतान कर चुकी है जबकि खरीदे गए बाजरे की एवज में साढ़े छह करोड़ रुपये का भुगतान अभी बाकी है। पिछले एक सप्ताह से आवक कम होने से खरीद न के बराबर है जबकि उठान कार्य जारी है। अब तक मंडियों से 91 प्रतिशत बाजरे का उठान हो चुका है।
इस खरीद सीजन की बात करें तो दादरी मंडी में 2,61,584 क्विंटल बाजरा खरीदा गया है। वहीं, बाढड़ा मंडी की बात करें तो 93,734 क्विंटल और झोझूकलां में 38486 क्विंटल बाजरा खरीदा जा चुका है।
विज्ञापन
15,222 किसानों ने बेचा बाजरा, 13571 का हुआ भुगतान
इस साल अब तक 15,222 किसान गेटपास कटवाकर अपना बाजरा बेच चुके हैं। इनमें से 13,571 किसानों के खातों में बाजरा खरीद की एवज में करीब 80 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। फिलहाल 1651 किसानों का भुगतान बाकी है।
दादरी मंडी में 28 हजार तो बाढड़ा में 4700 क्विंटल बाजरे का उठान बाकी
दादरी मंडी में इस बार 2,61,584 क्विंटल बाजरा खरीदा गया है और यहां से एजेंसी 2.33 लाख क्विंटल बाजरे का उठान करवा चुकी है जबकि 28 हजार क्विंटल से अधिक बाजरा अभी मंडी में है। इसी प्रकार बाढड़ा मंडी में इस साल 93,734 क्विंटल बाजरे की खरीद हो चुकी है। जिसमें से 89,022 क्विंटल का उठान हो चुका है और 4700 हजार क्विंटल बाजरा अभी मंडी में पड़ा है। झोझूकलां केंद्र से 986 क्विंटल बाजरे का उठान बाकी है।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
अब तक 13,571 किसानों के खातों में 80 करोड़ रुपये का भुगतान हो चुका है। उठान कार्य तेजी से चल रहा है और जल्द ही बकाया राशि का भुगतान किसानों के खातों में कर दिया जाएगा। इस सीजन में कुल 3,93,804 क्विंटल बाजरा अब तक खरीदा जा चुका है जिसमें से 3,59,961 क्विंटल का उठान करवा दिया गया है।
-ईश्वर सिंह मोर, प्रबंधक, हैफेड