फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   90 youth took admission in the first three days of open counseling

Charkhi Dadri News: ओपन काउंसिलिंग के पहले तीन दिनों में 90 युवाओं ने लिया दाखिला

Wed, 20 Aug 2025 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 20 Aug 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
90 youth took admission in the first three days of open counseling
गांव रावलधी स्थित जिले की नोडल आईटीआई। संवाद
चरखी दादरी। गांव रावलधी स्थित जिले की नोडल आईटीआई (राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान) में ओपन काउंसिलिंग शुरू होने के तीन बाद तक 90 युवाओं ने दाखिला लिया गया है। इसके साथ ही आईटीआई में कुल दाखिला संख्या बढ़कर 283 पहुंच गई है। फिलहाल आईटीआई में विभिन्न ट्रेडों में 345 सीटें खाली हैं।
विज्ञापन

आईटीआई में खुली दाखिला प्रक्रिया 22 अगस्त तक जारी रहेगी, ताकि वंचित युवाओं को दाखिला लेने का एक और अवसर मिल जाए। इसके मद्देनजर संस्थान परिसर में विशेष काउंटर लगाया गया है, ताकि आवेदकों को दस्तावेजों की पूरी जानकारी हासिल हो सके।
विज्ञापन


नोडल आईअीआई में विभिन्न ट्रेंडों में 628 सीटें निर्धारित हैं। इस बार इन सीटों को भरना चुनौती बना हुआ है। तीन मेरिट सूची जारी होने के बाद भी दाखिला संख्या कम रही और उस दौरान ओपन काउंसिलिंग में खाली सीटें भरने की उम्मीद थी, लेकिन बीते तीन दिनों से ओपन काउंसिलिंग के दौरान भी दाखिला प्रक्रिया धीमी चल रही है। वरिष्ठ शिक्षाविदों का कहना है कि आज कल के युवा कम समय में बेहतर करने का प्रयास करने में लगे हुए हैं। इसके चलते 12वीं के बाद कोचिंग लेकर नौकरी हासिल करना उनकी प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-जानिये...किस ट्रेड में क्या है स्थिति
ट्रेड कुल सीट दाखिले हुए
कंप्यूटर ऑपरेटर एनसीवीटी 48 40
कंप्यूटर ऑपरेटर एससीवीटी 24 24
ड्राफ्टमैन सिविल 20 05
ड्रेस मेकिंग 20 04
इलेक्ट्रेशियन एनसीवीटी 40 40
इलेक्ट्रेशियन मैकेनिकल 24 23
फिटर एनसीवीटी 40 40
मैकेनिकल मोटर व्हीकल ड्यूल 24 13
मैकेनिकल ड्यूल एनसीवीटी 24 10
मैकेनिकल डीजल ड्यूल 24 18
मैकेनिक इलेक्ट्रीकल व्हीकल 24 07
पेंटर सामान्य एनसीवीटी 20 01
पेंटर ड्यूल एनसीवीटी 24 03
रेफ्रिजेशन एंड एसी 24 23
प्लंबर 24 03
स्टेनो हिंदी 24 03
स्टेनो इंग्लिश 24 02
टर्नर 40 09
वेल्डर ड्यूल 20 07
वेल्डर एनसीवीटी 20 06
डब्ल्यूडब्ल्यू टेक्नीशियन 48 04
----


अभी दाखिलों के लिए ओपन कांउसिलिंग प्रक्रिया जारी है। वंचित विद्यार्थी 22 अगस्त तक दाखिला लेने के लिए अपने दस्तावेज पोर्टल पर अपलोड कर सकते हैं।



जीतपाल, प्राचार्य, नोडल आईटीआई, रावलधी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed