फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   90 percent ATMs of the city did not have money, people had to return disappointed

शहर के 90 फीसदी एटीएम में नहीं थे रुपये, लोगों को लौटना पड़ा मायूस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
90 percent ATMs of the city did not have money, people had to return disappointed
बस स्टैंड आईसीआईसी एटीएम में रूपय निकालने का प्रयास करता युवक । - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। शादी सीजन में रविवार को छुट्टी के बावजूद बाजारों में खासी भीड़ उमड़ी और दिनभर चहल-पहल रही। मगर बाजार में शादी की खरीदारी के लिए आए लोग एटीएम में नकदी नहीं होने के कारण परेशान रहे। लोग एक से दूसरे एटीएम पर दौड़ लगाते रहे मगर कहीं भी नकदी नहीं मिली। आखिरकार उन्हें बिना खरीदारी के लिए मायूस लौटना पड़ा।
विज्ञापन

दरअसल रविवार को जिले के 90 फीसदी एटीएम कैशलेस रहे और उनसे नकदी नहीं निकली। करीब चार एटीएम के शटर सुरक्षा कारणों के चलते डाउन रहे। शादी के लिए खरीदारी के लिए आए लोग ही नहीं अन्य जरूरी कार्यों के लिए नकदी निकालने एटीएम पहुंचे लोगों के चेहरों पर चिंता की लकीरें देखी गई। दो दिन के अवकाश के कारण एटीएम में नकदी नहीं डाली जा सकी। दोपहर तक शहर के दो एटीएम में कैश था, लेकिन शाम से पहले वो भी खाली हो गए। संवाददाता ने रविवार दोपहर शहर के 10 एटीएम पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और उस दौरान एक में ही कैश मिला जबकि नौ खाली मिले। पेश है रिपोर्ट....
विज्ञापन

जानिए....किस बैंक के एटीएम की क्या रही स्थिति
1- समय 2:07
स्थान- रोज गार्डन पीएनबी
स्थिति-शटर खुला, कैश नहीं
2- समय- 2:05
स्थान- रोज गार्डन एचडीएफसी
स्थिति- एटीएम का शटर डाउन
3- - समय- 2:07
स्थान- लोहारू रोड, कोटेक महेंद्रा
स्थिति- एटीएम बंद मिला
4-- समय- 2:14
स्थान- लोहारू रोड, एक्सिस बैंक
स्थिति- शटर खुला, एटीएम मशीन बंद
5-समय- 2:15
स्थान- लोहारू रोड एसबीआई
स्थिति- एटीएम खुला, कैश नहीं
6- समय: 2:23
स्थान- बस स्टैंड परिसर, एसबीआई
स्थिति- एटीएम खुला, कैश नहीं
7- समय: 2:25
स्थान- बस स्टैंड, आईसीआईसीआई
स्थिति- एटीएम खुला, कैश नहीं
8- समय: 2:35
स्थान: रोहतक रोड, यूनियन बैंक
स्थिति- एटीएम बंद
9- समय- 2:40
स्थान: रोहतक रोड, एचडीएफसी
स्थिति- कैश था, लोग निकलवाते मिले
10- समय- 2:42
स्थान- रोहतक रोड, आईडीबीआई
स्थिति- एटीएम खुला, कैश नहीं
10- समय- 2:56
स्थान- रोहतक रोड, कॉरपोरेशन बैंक
स्थिति- एटीएम बंद मिला
लोग बोले- जेब खाली, एटीएम पहुंचे तो वो भी मिले खाली
- मैं रुपये निकलवाने के लिए परशुराम चौक के समीप एचडीएफससी बैंक के एटीएम से पहले सात एटीएम में जा चुका हूं, लेकिन किसी में भी कैश नहीं मिला। जेब खाली थी और इसलिए कैश निकलवाने आया था, लेकिन एटीएम का हाल भी जेब जैसा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

साहिल, वार्ड-12
शहर के ज्यादातर एटीएम में कैश नहीं है और इसके चलते लोग परेशान है। रविवार की छुट्टी होने के चलते लोग बाजार में खरीदारी करने भी पहुंच रहे हैं और इसके लिए भी कैश की जरूरत है, लेकिन एटीएम से निराशा ही हाथ लग रही है।
रवि, वार्ड-13
एटीएम में नियमित रूप से कैश डाला जाता है और ये बैंकों का इंटरनल मामला है। दो दिन की छुट्टी के चलते शायद यह दिक्कत हुई। आज रविवार की छुट्टी के चलते सभी बैंकों की शाखाएं बंद हैं और अब सोमवार को ही एटीएम में कैश डाला जा सकेगा।

जगमोहन, एलडीएम, चरखी दादरी
शादियों के सीजन के चलते रविवार को भी बाजार में ग्राहकों की स्थिति ठीक नहीं रही। अभी भी कई लोग मोबाइल से ई-ट्रांजेक्शन नहीं करते हैं और एटीएम में कैश नहीं होने से उन्हें दिक्कतें जरूर हुईं। इस रविवार को अन्य रविवार के मुकाबले कारोबार ठीक रहा।
रविंद्र गुप्ता, कार्यवाहक प्रधान, नगर व्यापार मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed