फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   90% of the work of Jal Jeevan Mission scheme is complete

Charkhi Dadri News: जल जीवन मिशन योजना का कार्य 90 फीसदी पूरा

Thu, 09 Jan 2025 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 09 Jan 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
90% of the work of Jal Jeevan Mission scheme is complete
चरखी दादरी। जिले में जल जीवन मिशन योजना के तहत 90 प्रतिशत काम पूरा हो गया है। अब आने वाले गर्मी के मौसम में जिलावासियों को पेयजल संकट से राहत मिलने की उम्मीद है। विभाग दो साल से इस प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। समय-समय पर प्रोजेक्ट बीच में कई बार रुका है। इसके तहत एक लाख मीटर लंबी पाइपलाइन बिछाई जा चुकी है। इस प्रोजेक्ट के तहत 35 बूस्टिंग स्टेशनों व विभिन्न गांवों में पाइपलाइन बिछाई गई है।
विज्ञापन

जिले में पेयजल आपूर्ति में सुधार करने और हर घर तक नल से पानी पहुंचाने पर विभाग काम कर रहा है। बाढड़ा क्षेत्र में 40 एकड़ में मेन जलघर शुरू हो चुका है। जिले में पेयजल आपूर्ति में चार दशक से सुधार नहीं हो पाया था। इस वजह से पेयजल का संकट रहा है। कई गांवों में बने जलघरों में नहरी पानी नहीं पहुंच पा रहा है तो कहीं पाइपलाइनों की कमी की वजह से पानी की आपूर्ति संभव नहीं हो सकी। पेयजल कनेक्शनों की संख्या भी सीमित है। जिले में इस समय 60 से ज्यादा जलघर हैं, जो चार दशक पहले के बने हुए हैं। इन चार दशकों में जिले की आबादी भी बढ़ी है। आबादी बढ़ने के लिहाज से पानी की खपत भी बढ़ी है जबकि आपूर्ति में सुधार नहीं हो सका है।
विज्ञापन

अब विभाग इस काम को सिरे चढ़ाए जाने की योजना पर काम कर रहा है। इसके लिए विभाग ने प्रत्येक गांव में पेयजल कनेक्शनों को वैध भी किया है। अवैध पेयजल कनेक्शनों की संख्या ज्यादा होने के कारण सरकारी राजस्व में घाटा हो रहा है और पानी का समान वितरण भी नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- प्रत्येक गांव में बिछाई 3 से 4 किलोमीटर लंबी लाइन
विभाग ने प्रत्येक गांव में जरूरत के अनुसार नई पाइपलाइन भी बिछाई हैं ताकि प्रत्येक घर तक पानी पहुंच सके। कई गांवों में पुरानी एवं जर्जर लाइन होने की वजह से पानी नहीं पहुंच पा रहा था। प्रत्येक गांव में करीब तीन से चार किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाई गई है।
- महराणा में बन रहा जलघर, अन्य गांवों में भी किए प्रबंध
इस योजना के तहत कई गांवों में नए जलघर बनाए जा रहे हैं। गांव महराणा में आजादी के बाद से अब पहली बार जलघर बनने जा रहा है। गांव नरसिंहवास के लिए नहरी पानी की व्यवस्था की जा रही है। गांव झोझूकलां में जलघर बन चुका है। गांव की आबादी एवं पानी की खपत को देखते हुए जलघर बनाए जा रहे हैं। ताकि आने वाले चार दशक तक पानी की किल्लत न होने पाए। कई गांवों के लिए सामूहिक रूप से बूस्टिंग भी बनाए गए हैं। ये बूस्टिंग जलघरों के आसपास बनाए गए हैं। ताकि, नियमित रूप से इनमें पानी डाला जा सके। अब तक तक एक लाख मीटर लंबी पाइपलाइन बिछाई जा चुकी है जबकि कुल 1.76 लाख मीटर पाइपलाइन बिछाने का प्रोजेक्ट है।



इस प्रोजेक्ट का 90 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। नई पाइपलाइन बिछाई गई है। नए जलघर भी बनाए गए हैं। नहरी पानी की जलघरों तक उपलब्धता करवाई गई है। इसके अलावा अवैध पेयजल कनेक्शन भी वैध किए गए हैं। -मोहनलाल, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग, चरखी दादरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed