फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   90% of people above 45 years of age got the vaccine in 76 villages

76 गांवों में 45 वर्ष से अधिक उम्र के 90 फीसदी लोगों ने लगवाई वैक्सीन

Tue, 15 Jun 2021 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
90% of people above 45 years of age got the vaccine in 76 villages
चरखी दादरी। प्रदेश और देश के ग्रामीण क्षेत्र में वैक्सीनेशन की रफ्तारी बेहद धीमी है, लेकिन चरखी दादरी में स्थिति बिलकुल उल्ट है। जिले के 76 गांवों में 45 साल से ऊपर के 90 प्रतिशत से अधिक नागरिकों को कोरोनारोधी वैक्सीन लगाई जा चुकी है। जिला का गोविंदपुरा ऐसा पहला गांव है, जहां 45 से अधिक वर्ष के शत प्रतिशत लोगों का टीकाकरण हो चुका है।
विज्ञापन

सरकार के निर्देशों पर मार्च के पहले सप्ताह में कोरोनारोधी वैक्सीन लगाने का कार्य शुरू किया गया था। वैक्सीनेशन के लिए 18 वर्ष के कम आयु के युवाओं को छोड़कर साढ़े तीन लाख लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य मिला हुआ है। फिलहाल एक लाख 66 हजार लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है, जिसमें से लगभग 1 लाख 42 हजार को पहली डोज और लगभग 24 हजार को दोनों डोज लग गई हैं।
विज्ञापन

जिले में 45 से अधिक उम्र के लोगों की संख्या एक लाख 33 हजार है और इनमें से लगभग एक लाख 20 हजार को वैक्सीन लगा दी गई है। जिले के 76 गांव ऐसे हैं, जहां के 90 प्रतिशत लोगों को वैक्सीन लग गई है। जिले के कई गांव ऐसे हैं, जहां 95 प्रतिशत से भी अधिक लोगों का टीकाकरण कर दिया गया है। इनमें से गोविंदपुरा में शत प्रतिशत टीकाकरण हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन गांवों में 90 प्रतिशत से अधिक टीकाकरण
गांव वैक्सीनेशन
मांढी पिराणू 99 प्रतिशत
खोरडा 95 प्रतिशत
घसौला 97 प्रतिशत
मोड़ी 99 प्रतिशत
कलियाणा 98 प्रतिशत
मंदौली 99 प्रतिशत
ढाणी फौगाट 97 प्रतिशत
खेड़ी सनवाल 96 प्रतिशत
मिसरी 98 प्रतिशत
कमोद 97 प्रतिशत
झिंझर 96 प्रतिशत
लांबा 99 प्रतिशत
कोहलावास 99 प्रतिशत
सौंप 97 प्रतिशत
बरसाना 99 प्रतिशत
रासीवास 99 प्रतिशत
डोहकी 99 प्रतिशत
अटेला 97 प्रतिशत
छपार 95 प्रतिशत
नरसिंहवास 97 प्रतिशत
वैक्सीन का 48 प्रतिशत टारगेट पूरा
जिले के कई अन्य गांव ऐसे हैं, जहां पर 45 प्लस उम्र के करीब 90 प्रतिशत लोगों ने वैक्सीन लगवा ली है। इन गांवों में बलकरा, बाढडा, कारी मोद, किशकंदा, बेरला, हंसावास, कासनी हिंडोल और सांवड आदि शामिल हैं। जिला के अन्य गावों में भी वैक्सीन लगाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है और अभी तक जिला के कुल लगभग 48 प्रतिशत लोगों का वैक्सीनेशन हो गया है। 5165 हेल्थ केयर स्टॉफ, 4326 फ्रंट लाइन वर्कर, 226 राजस्व विभाग के कर्मचारी, 3987 पुलिस विभाग के जवान, 45 पंचायत विभाग के कर्मचारी वैक्सीन लगा चुके हैं।
आयुवर्ग के हिसाब ये है स्थिति
आयुवर्ग - लोग कवर हुए
18 से 44 वर्ष 35977
45 से 59 वर्ष 52990
60 वर्ष से अधिक 67118 लोग
परिवार सहित जल्द लगवाएं वैक्सीन
उपायुक्त अमरजीत सिंह मान ने वैक्सीन को लेकर जिला में किए जा रहे कार्य के बारे में कहा कि दादरी में कोरोना वैक्सीन लगाने का कार्य बेहतरीन तरीके से किया जा रहा है और इस कार्य में लगे सभी स्वास्थ्यकर्मी पूरी मेहनत कर रहे हैं। कोरोना से लड़ने के लिए वैक्सीन कारगर हथियार है। दोनों भारतीय वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित हैं और दूसरे कई देशों ने भी भारतीय वैक्सीन को प्रमाणित किया है। उपायुक्त ने सभी जिलावासियों से परिवार सहित जल्द से जल्द वैक्सीन लगवाने की अपील की है।

वैक्सीनेशन के लिए ग्रामीणों में उत्साह है और वो टीकाकरण के लिए लगातार आगे आ रहे हैं। जिले के 76 गांवों में 45 प्लस के 90 फीसदी से अधिक लोग वैक्सीनेशन करवा चुके हैं।
डॉक्टर आशीष मान, डिप्टी सीएमओ एवं जिला वैक्सीनेशन इंचार्ज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed