फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   9 women stole 60 kg cashew nuts from warehouse, caught in CCTV

Charkhi Dadri News: 9 महिलाओं ने गोदाम से चुराए 60 किलोग्राम काजू, सीसीटीवी में हुईं कैद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2024 10:33 PM IST
विज्ञापन
9 women stole 60 kg cashew nuts from warehouse, caught in CCTV
मिष्ठान भंडार संचालक के गोदाम के बाहर खड़ीं महिलाएं।
चरखी दादरी। शहर के रोहतक रोड स्थित एक गोदाम से 60 किलोग्राम काजू चोरी हो गए। चोरी की यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। गोदाम मालिक की शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने 9 महिलाओं पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में भीम सैनी ने बताया कि वह शहर के वार्ड नंबर सात का निवासी है।
विज्ञापन

शहर के पुराना बस स्टैंड के पास उनका राजल हलवाई नामक मिष्ठान भंडार है। इसके लिए उन्होंने रोहतक रोड पर एक गोदाम बनाया हुआ है और मिठाई बनाने के लिए वे सारा सामान गोदाम में रखते हैं। 19 अक्तूबर को उन्होंने गोदाम से सामान निकाला था और सामान लेकर दुकान पर आ गए। उस दौरान कर्मचारी गोदाम को ताला लगाना भूल गए।
विज्ञापन

इसके बाद 22 अक्तूबर को वे गोदाम में सामान लाने के लिए गए तो दरवाजा खुला मिला। बाद में उन्होंने अपने कर्मचारियों से ताला न लगाने के बारे में पूछताछ की। गोदाम में सामान की जांच करने पर उन्हें काजू के टीन नहीं मिले। अब संचालक की शिकायत पर पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और मौके से फिंगरप्रिंट लेकर घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कचरा बीनने वाली हैं आरोपी महिलाएं
भीम सैनी ने बताया कि उन्होंने आसपास पूछताछ की तो पता चला कि 19 अक्तूबर को ही कुछ महिलाएं गोदाम में आई थीं। बाद में उन्होंने गोदाम के बाहर लगे सीसीटीवी की जांच की। इसमें सड़क से कचरा बीनने वाली कुछ महिलाएं आती दिखाई दीं। इसमें कुछ महिलाएं गोदाम में जाती हैं जबकि कुछ निगरानी के लिए बाहर खड़ी रहती हैं। इसके बाद अपने कूड़ा बीनने के प्लास्टिक कट्टे में टीन समेत काजू लेकर बाहर निकलती हैं। बाद में मुख्य रोड पर ई-रिक्शा में बैठकर चली जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed