{"_id":"65020fbff03de96322080d95","slug":"9-new-cases-found-number-of-dengue-victims-reached-270-reports-of-two-out-of-every-seven-samples-came-positive-charkhidadri-news-c-126-1-shsr1011-6314-2023-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: 9 नए मामले मिले, 270 पहुंची डेंगू पीड़ितों की संख्या, हर सात सैंपलों में से दो की रिपोर्ट पॉजिटिव आई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: 9 नए मामले मिले, 270 पहुंची डेंगू पीड़ितों की संख्या, हर सात सैंपलों में से दो की रिपोर्ट पॉजिटिव आई
Thu, 14 Sep 2023 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 14 Sep 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले में बढ़ती डेंगू मरीजों की संख्या स्वास्थ्य विभाग के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। बुधवार को भी नए मामले मिले हैं जिसके बाद डेंगू पीड़ितों की संख्या बढ़कर 270 हो गई है। वहीं अब तक स्वास्थ्य विभाग डेंगू जांच के लिए 980 सैंपल ले चुका है और इस लिहाज से हर सात सैंपलों में से दो की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। विभागीय टीमें अब तक 14 लाख से अधिक घरों की जांच कर चुकी हैं। विभागीय टीमों को 8159 घरों में लारवा मिला है। अब तक के डेंगू पीड़ितों के आंकड़ों की बात करें तो 16 से 45 वर्ष के लोग सर्वाधिक शिकार बने हैं। हालांकि विभाग डेंगू केस मिलने पर संबंधित क्षेत्र में फॉगिंग भी करवा रहा है, इसके बावजूद प्रकोप कम नहीं हो रहा है। शहरी क्षेत्र की बात करें तो अब तक 155 लोग डेंगू पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी अब तक 115 केस मिल चुके हैं।
डेंगू नोडल अधिकारी डॉ. गौरव भारद्वाज ने बताया कि विभाग के कर्मचारी डेंगू से बचाव के लिए समय-समय पर जागरूकता अभियान भी चला रहे हैं। इस कार्य के लिए शहर में 9 कर्मचारी लगाए गए हैं। इसके अलावा 20 कर्मचारी संदिग्ध लोगों के खून के सैंपल ले रहे हैं।
विज्ञापन
जानिये...किस आयु वर्ग में मिले कितने केस
आयुवर्ग - केस
5 वर्ष तक- 8
6 से 15 वर्ष- 85
16 से 45 वर्ष- 160
45 वर्ष से अधिक- 17
ये है पीएचसी और सीएची वाइज डेंगू पीड़ितों की स्थिति
स्वास्थ्य केंद्र - डेंगू मरीज
झोझूकलां सीएचसी -6
संतोखपुरा पीएचसी-7
बलकरा पीएचसी- 52
माईकलां पीएचसी- 6
मानकावास पीएचसी-14
अचीना पीएचसी- 11
सावड़ पीएचसी- 4
रानीला पीएचसी-3
इमलोटा पीएचसी-6
हड़ाेदी पीएचसी- 4
कादमा पीएचसी-2
जिले में डेंगू मरीजों की संख्या बढ़कर 270 हो गई है। डेंगू की रोकथाम के लिए फॉगिंग के साथ जागरूकता कार्यक्रम भी चलाए जा रहे हैं। लोगों से अपील है कि वो भी सावधानी बरतें।
डॉ. गौरव भारद्वाज, डिप्टी सीएमओ एवं डेंगू नोडल अधिकारी