फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   9 corona patitent discharge. found one new case

नौ संक्रमित हुए स्वस्थ, एक नया पॉजिटिव केस मिला

Fri, 18 Jun 2021 12:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
9 corona patitent discharge. found one new case
चरखी दादरी। जिले में वीरवार को नौ संक्रमितों ने कोरोना को मात दी जबकि एक नया पॉजिटिव केस सामने आया है। संक्रमित को स्वास्थ्य विभाग ने ट्रेस कर लिया है और इसकी पुष्टि सीएमओ डॉ. सुदर्शन पंवार ने की है। उन्होंने बताया कि जिले में अब 16 ही कोरोना सक्रिय केस हैं और कोविड अस्पताल में अब एक भी संक्रमित उपचाराधीन नहीं हैं। सीएमओ ने बताया कि वीरवार को जिले में वैक्सीनेशन के लिए मैगा सेशन किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वीरवार को नौ संक्रमितों के स्वस्थ होने के बाद कोरोना को मात देने वाले लोगों की संख्या 4892 हो गई है। वीरवार को 608 सैंपल लिए गए और अब तक विभाग 191985 सैंपल ले चुका है। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या अब 5043 है और 126 एक्टिव केस होम आइसोलेट हैं। सीएमओ ने बताया कि फिलहाल 592 सैंपलों की रिपोर्ट लंबित हैं।
विज्ञापन

18 केंद्रों पर 4543 लोगों को लगाई वैक्सीन
जिला वैक्सीनेशन इंचार्ज डॉ. आशीष मान ने बताया कि वीरवार को 18 केंद्रों पर सेशन लगाकर लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। सभी केंद्रों पर 4543 लोगों को कवर किया गया। 18 और 45 से आयु वर्ग के लोगों के लिए एक सेशन लगाया गया
विज्ञापन
विज्ञापन

- सिविल अस्पताल में सबसे अधिक तो एमसीएच पर हुआ सबसे कम वैक्सीनेशन
जिला वैक्सीनेशन इंचार्ज डॉ. आशीष मान ने बताया कि वीरवार को सिविल अस्पताल में 612, एमसीएच में 80, बौंदकलां में 89, इमलोटा में 80, अचीना में 200, रानीला में 180, सांवड़ में 321, झोझूकलां में 300, बलकरा में 263, संतोपुरा में 335, मानकावास में 210, माई कलां में 300, गोपी में 301, बाढड़ा में 500, हड़ौदी में 278, कादमा में 300 और छपार में 194 लोगों का टीकाकरण किया गया। वीरवार को सिविल अस्पताल में सबसे अधिक और एमसीएच और इमलोटा पीएचसी में सबसे कम वैक्सीनेशन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed