फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   87.73 percent given htet

एचटेट : पहले दिन 87.73 प्रतिशत ने दी परीक्षा, 371 अभ्यर्थी रहे गैरहाजिर

Wed, 30 Jul 2025 10:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 30 Jul 2025 10:38 PM IST
विज्ञापन
87.73 percent given htet
परीक्षा समाप्त होने के बाद केंद्र से बाहर निकलते हुए परीक्षार्थी। संवाद
फोटो 29 से 36
विज्ञापन

- बुधवार को जिले के 10 केंद्रों पर आयोजित हुई लेवल-3 की परीक्षा, उपायुक्त ने परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर जांची व्यवस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। दादरी जिले में बुधवार को शाम की पाली में एचटेट लेवल-3 की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। 10 केंद्रों पर 3022 अभ्यर्थियों की परीक्षा थी। इनमें से 2651 ही पहुंचे। वहीं, 371 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे जबकि उपस्थिति दर 87.73 प्रतिशत रही।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की ओर से 30 व 31 जुलाई को एचटेट लेवल-1, 2 व 3 की परीक्षा आयोजित की जानी है। तीनों लेवल की परीक्षा के लिए जिले में 17 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर 10,192 अभ्यर्थियों के लिए व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

पहले दिन बुधवार को शाम की पाली में लेवल-3 की परीक्षा आयोजित की गई। पहले दिन परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। उपायुक्त मुनीश शर्मा ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया और परीक्षार्थियों के लिए किए गए प्रबंधों व व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने परीक्षा देने के लिए पहुंचे अभ्यर्थियों से भी बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि जिस प्रकार से पहले दिन पूरी पारदर्शिता के साथ शांतिपूर्ण माहौल में एचटेट का आयोजन हुआ है, ठीक उसी के अनुरूप दूसरे दिन होने वाली एचटेट परीक्षा के लिए भी प्रशासन सजग है।

- आज दो पालियों में 7170 देंगे परीक्षा
वीरवार को सुबह और शाम की पाली में एचटेट लेवल-2 व 1 की परीक्षा आयोजित होगी। वीरवार को 7170 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। दूसरे दिन सुबह के सत्र में सभी 17 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित होगी जबकि शाम के सत्र में 7 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित होगी।
- धारा-163 के तहत निषेधाज्ञा रही लागू
परीक्षा के शांतिपूर्ण संचालन के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के सभी परीक्षा केंद्रों के आसपास 500 मीटर के क्षेत्र में फोटोस्टेट की दुकानों, जेरोक्स, नकल और प्रसारण गतिविधियों के संचालन पर प्रतिबंध है। वहीं, प्रशासन ने सभी कोचिंग संस्थान भी बंद करवाए हैं।

- महिला पुलिसकर्मियों ने की महिला अभ्यर्थियों की मदद
कई महिला अभ्यर्थी नाक में कोका, गले में चेन, हाथ में कड़ा आदि पहनकर पहुंचीं। केंद्र में प्रवेश करने से पहले जब महिला अभ्यर्थी इन्हें निकालने लगीं तो कुछ सफल नहीं हो पाईं। इसके बाद ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिस कर्मचारियों ने उनकी मदद की।

अभ्यर्थी बोले- बेहतर थे प्रबंध, नहीं हुई कोई दिक्कत
- जनता कॉलेज में मेरा परीक्षा केंद्र था और कंप्यूटर साइंस का पेपर था। प्रशासन की ओर से सराहनीय व्यवस्थाएं की गई हैं। मेरा पेपर बहुत अच्छा हुआ है।
-संदीप, अभ्यर्थी

- जिला प्रशासन ने एचटेट परीक्षा के मद्देनजर केंद्रों पर अच्छे प्रबंध किए हैं। सुरक्षा प्रबंध भी कड़े हैं। पेपर बहुत अच्छा गया है। किसी प्रकार की दिक्कत नहीं हुई।

-मानविक, अभ्यर्थी
वर्सन
एचटेट के लिए सभी प्रबंध प्रशासनिक स्तर पर सुनिश्चित किए गए हैं। पहले दिन परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई। इसी तर्ज पर दूसरे दिन भी परीक्षा संपन्न कराई जाएगी।
-मुनीश शर्मा, उपायुक्त, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed