{"_id":"65d77f1fecf12691980c6900","slug":"850-cusecs-of-water-reached-the-canals-efforts-to-fill-the-reservoirs-started-charkhidadri-news-c-126-1-shsr1012-113937-2024-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: नहरों में पहुंचा 850 क्यूसेक पानी, जलघरों को भरने की कवायद शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: नहरों में पहुंचा 850 क्यूसेक पानी, जलघरों को भरने की कवायद शुरू
Thu, 22 Feb 2024 10:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 22 Feb 2024 10:36 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। जिले की नहरों में वीरवार को 850 क्यूसेक पानी पहुंच गया है। अब सिंचाई और जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने आपसी तालमेल के जरिये जलघरों के टैंक व गांवों के तालाबों को भरने की कवायद शुरू कर दी है। 10 दिन के अंदर जिले के ज्यादातर जलघर और तालाब पानी भर दिया जाएगा।
जिले के 172 गांवों में 60 जलघरों के जरिये पेयजल आपूर्ति की जाती है। सभी जलघर नहरी पानी से भरे जाते हैं। नहरबंदी के कारण शहर के अलावा गांव घसोला, मंदोला, कलियाणा, जावा, चांगरोड, दातोली, ढाणी फौगाट, चिड़िया, पांडवान, जावा, पालड़ी, मिसरी, बौंदकलां, अचीना, रानीला, इमलोटा, चरखी, पैंतावास, झोझूकलां, मंदोला, घिकाड़ा, सांवड़ व सांजरवास आदि गांवों के जलघरों के टैंकों में पानी खत्म हो चुका था। लोगों को ट्यूबवेल मिक्स पानी की सप्लाई दी जा रही थी। अब 22 फरवरी को नहरों में पानी पहुंच गया है। बधवाना डिस्ट्रीब्यूटरी व लोहारू कैनाल में पानी चल रहा है। लोहारू कैनाल में पानी 16 दिन चलेगा। पानी पहुंचते ही ग अधिकारियों ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। साइटों की निगरानी रखी जा रही है। पानी की चोरी न हो इसके लिए बेलदार, जेई व एसडीओ निगरानी कर रहे हैं। सिंचाई विभाग की प्लान है कि 16 दिन में सभी जलघरों में पानी डाल दिया जाए।
किसानों को भी सिंचाई के लिए चाहिए पानी
इस समय गेहूं व सरसों की सिंचाई के लिए भी किसानों को पानी की जरूरत है। इस लिहाज से इस बार पानी की चोरी होने की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता। अगर पानी चोरी होती है तो फिर विभाग के लिए सभी जलघरों और तालाबों को भरना चुनौतीपूर्ण रहेगा।
विज्ञापन
शहर को मिलेगा ट्यूबवेल पानी मिक्स आपूर्ति से छुटकारा
जलघरों के टैंकों में पानी खत्म होने के बाद से विभाग शहर में ट्यूबवेल के पानी की आपूर्ति कर रहा है। नहरों में पानी पहुंचते ही विभाग ने मुख्य जलघर को भरने की कवायद शुरू कर दी है। जलघर के टैंकों में पर्याप्त मात्रा में पानी भरते ही विभाग शहर में नहरी पानी की आपूर्ति शुरू कर देगा।
वर्जन
बधवाना डिस्ट्रीब्यूटरी व लोहारू कैनाल में पानी चल रहा है। सभी जलघरों में पानी डाला जाएगा। इसके लिए कर्मचारियों को सजग कर दिया गया है। साइटों की निगरानी रखी जा रही है। - सतेंद्र कुमार, एक्सईएन, सिंचाई विभाग