फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   85 percent problems solved

Charkhi Dadri News: अब तक 85 प्रतिशत शिकायतें निपटीं, 15 फीसदी लंबित

Fri, 02 Aug 2024 05:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 02 Aug 2024 05:50 AM IST
विज्ञापन
85 percent problems solved
जिला प्रशासन के पास समाधान शिविर में अब तक पहुंची हैं 1802 शिकायतें, प्रशासन 1531 का करवा चुका समाधान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। समाधान शिविर में आईं शिकायतों का जिला प्रशासन तत्परता से समाधान करवा रहा है। अब तक प्रशासन के पास पहुंचीं शिकायतों में से 85 प्रतिशत का निपटान हो चुका है। 15 प्रतिशत शिकायतों के समाधान की प्रक्रिया पर काम जारी है। जिला उपायुक्त डॉ. राहुल नरवाल ने वीरवार को लघु सचिवालय में समाधान शिविर लगाकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं।
उपायुक्त ने कहा कि सरकार की ओर से शुरू किए गए समाधान शिविरों के माध्यम से लोगों की शिकायतों का मौके पर भी निपटारा हो रहा है। शिविर लोगों को राहत प्रदान कर रहे हैं। इस व्यवस्था के तहत एक ही स्थान पर सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहते हैं। इससे शिविर में आने वाली समस्याओं का मौके पर ही समाधान होता है। इस व्यवस्था से न केवल लोगों को राहत मिली है बल्कि विभिन्न विभागों में आने वाली शिकायतों का समाधान भी जल्द हो रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शिविर में आने वाले नागरिकों की समस्याओं के प्रति पूरा जिला प्रशासन गंभीरता के साथ कार्य कर रहा है। जो समस्याएं कई विभागों से संबंधित होती हैं, उन पर तालमेल के साथ कार्रवाई करते हुए समाधान किया जाता है। अब तक जिले में कुल 1802 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनमें से 1531 का समाधान करवाया जा चुका है। वहीं, जिन शिकायतों का समाधान लंबित है, उनके लिए सभी संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो 07
लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में फरियादी की समस्या सुनते जिला उपायुक्त डॉ. राहुल नरवाल। स्रोत : जनसंपर्क विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed