{"_id":"66ef5a679c2e884ef605f834","slug":"840-bottles-of-wine-caught-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1003-123694-2024-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: बंद होटल से शराब की बोतलों से भरे 23 कट्टे बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: बंद होटल से शराब की बोतलों से भरे 23 कट्टे बरामद
Sun, 22 Sep 2024 05:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sun, 22 Sep 2024 05:14 AM IST
विज्ञापन
अपराध शाखा ने दी दबिश, कट्टों से देसी शराब की 840 बोतलें बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। शहर से सटे गांव रावलधी स्थित एक बंद होटल में दबिश देकर अपराध शाखा टीम ने अवैध बिक्री के लिए रखी देसी शराब जब्त की है। टीम ने मौके पर रखे 23 कट्टों से शराब की 840 बोतलें बरामद कीं। वहींं, यहां शराब रखने वाले का अभी पता नहीं चल पाया है। सदर थाना पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को अपराध शाखा में तैनात एसआई जगजीत सिंह की टीम समसपुर बाईपास पर अपराध की रोकथाम के लिए मौजूद थी। उस दौरान टीम को सूचना मिली कि भिवानी-दादरी रोड पर रावलधी बाईपास के नजदीक एक बंद होटल में अवैध बिक्री के लिए शराब रखी हुई है। सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत दबिश दी। इसके बाद होटल में जाकर देखा तो 23 कट्टे रखे मिले।
टीम ने जब इनकी जांच की तो 11 कट्टों से पुलिस को शराब की 48-48 बोतलें बरामद हुईं। दो कट्टों में 36-36 और 10 कट्टों से 24-24 बोतलें बरामद हुईं। पुलिस टीम ने सभी कट्टों से शराब की 840 बोतलें बरामद कीं। टीम ने आसपास पूछताछ की, लेकिन, शराब रखने वाले का सुराग नहीं लग पाया। बाद में पुलिस शराब को जब्त कर सदर थाने ले गई और वहां अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया।
विज्ञापन
फोटो 01
रावलधी गांव के समीप स्थित होटल से बरामद देसी शराब। स्रोत : पुलिस विभाग