फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   82 percent posts of forest guards are vacant

Charkhi Dadri News: वन रक्षकों के 82 फीसदी पद खाली, हरियाली पर चल रही आरी...

Sun, 24 Mar 2024 04:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 24 Mar 2024 04:21 AM IST
विज्ञापन
82 percent posts of forest guards are vacant
जगदीप सिंह
विज्ञापन

चरखी दादरी। जिले के वन विभाग में वन रक्षकों की भारी कमी बनी है। यहां सृजित 62 पदों के सापेक्ष केवल 11 वन रक्षक ही तैनात हैं। कुल 51 पद खाली हैं जो कुल संख्या का करीब 82 फीसदी है। वन रक्षकों की कमी का फायदा उठाकर लकड़ी माफिया पेड़ों पर आरी चला रहे हैं। पिछले एक साल में ऐसे 66 मामलों में वन विभाग ने कार्रवाई की है।
इस समय एक वन रक्षक के पास करीब 13 गांवों का प्रभार है। उन्हें अपने अधिकार क्षेत्र में लगे पेड़ों की रखवाली करनी होती है। वन रक्षकों की कमी के कारण वन क्षेत्र लगातार कम होता जा रहा है, जो पर्यावरण के लिए घातक साबित हो रहा है। इससे चिंतित लोगों ने वनों की रक्षा के लिए अधिक संख्या में वन रक्षकों की तैनाती की मांग की है।
विज्ञापन

जिले में 167 ग्राम पंचायतें हैं। जिले में 770 वर्गगज वन क्षेत्र है। वन विभाग ने दादरी रेंज में 1,80,000 पेड़ लगाए हैं, लेकिन इनकी रक्षा के लिए केवल छह वन रक्षक ही तैनात हैं। बाढड़ा में लगे 1,20,000 पेड़ों की देखभाल के लिए मात्र पांच वन रक्षक ही तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन





ये हैं वन रक्षकों के कार्य
जिले के गांवों में वन विभाग हर मानसून सीजन में लाखों पौधे रोपता है। क्षेत्र में अधिकतम पौधरोपण के लिए कई बार जागरुकता अभियान भी चलाया जाता है। इन सभी कार्याें में वन रक्षक की भूमिका अहम है।


10 माह में 66 वन माफिया पर दर्ज हुए मामले
जिले में वन रक्षकों की कमी के कारण पेड़, पौधों की अवैध कटाई के कई मामले लगातार सामने आ रहे हैं। वन विभाग ने अप्रैल 2023 से फरवरी 2024 तक पेड़ों की अवैध कटाई करने पर 66 लोगों पर कार्रवाई की है। इनमें सबसे अधिक 38 मामले आदमपुर क्षेत्र के हैं।





किस वन क्षेत्र में पेड़ों की कटाई के कितने मामले
वन क्षेत्र - मामले दर्ज
बौंदकलां - 09
झोझूकलां - 07
रामनगर - 06

दादरी - 03

सांजरवास - 03




वन रक्षकों की तैनाती संबंधी मांग मुख्यालय भेजी गई है। वन रक्षकों की भर्ती के बाद ही जिले में कमी दूर हो पाएगी। फिलहाल उपलब्ध वन रक्षकों से हरसंभव व्यवस्था बनाने का प्रयास किया जा रहा है। पिछले एक साल में पेड़ों की अवैध कटाई करने वाले 66 लोगों पर कार्रवाई की गई है। - नवल किशोर, डीएफओ, चरखी दादरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed