फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   8178 consumers have outstanding electricity bills of Rs 25.70 crore, now connections will be disconnected

Charkhi Dadri News: 8178 उपभोक्ताओं का 25.70 करोड़ का बिजली बिल बकाया, अब काटे जाएंगे कनेक्शन

Mon, 10 Jun 2024 02:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 10 Jun 2024 02:44 AM IST
विज्ञापन
8178 consumers have outstanding electricity bills of Rs 25.70 crore, now connections will be disconnected
 बिजली निगम कार्यालय स्थित काउंटर जहां उपभोक्ता बिल भर सकते हैं। संवाद
जगदीप सिंह
विज्ञापन

चरखी दादरी। बिजली बिल न भरने वाले उपभोक्ताओं पर बिजली निगम सख्ती करने जा रहा है। हाल ही में अधिकारियों ने 8178 उपभोक्ताओं की डिफॉल्टर सूची तैयार करवाई है। इन उपभोक्ताओं पर करीब 25.70 करोड़ का बिजली बिल बकाया है। इसकी रिकवरी के लिए अधिकारी कनेक्शन काटो मुहिम चलाएंगे, जो मंगलवार से शुरू हो जाएगी। इसके लिए बाकायदा टीमों का गठन कर दिया गया है।
अधिकारियों का कहना है कि एक लाख रुपये से कम आय वाले उपभोक्ताओं को अभियान के दौरान विशेष छूट देकर 3600 रुपये जमा करवाए जाएंगे और इसके बाद उनका कनेक्शन भी चालू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

बकाया बिल राशि की बात करें तो डिफाॅल्टर उपभोक्ता पर बिजली निगम का 25 करोड़ 70 लाख रुपये से अधिक बिल बकाया है। घरेलू श्रेणी के उपभोक्ताओं पर सर्वाधिक साढ़े 8 करोड़ की राशि बकाया है। इस श्रेणी के 5700 से अधिक उपभोक्ता डिफॉल्टर सूची में शामिल हैं। 92 सरकारी भवनों के बिजली कनेक्शनों का बिल भी नियमित रूप से नहीं भरा जा रहा है और इसके चलते ये कनेक्शन भी डिफॉल्टर सूची में शामिल हैं। सोमवार को अगर ये बिल जमा करवा देते हैं तो सही, वरना मंगलवार से कनेक्शन काटने के लिए टीमें प्रतिष्ठानों पर जाना शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




शहर में हैं 30 हजार कनेक्शन
दादरी के जिले बनने के बाद बिजली कनेक्शन संख्या बढ़ी है। शहर में बिजली उपभोक्ताओं की संख्या करीब 30 हजार है। इनमें से 4178 उपभोक्ता ही बिजली निगम में समय पर बिजली बिल जमा करवा रहे हैं। वहीं, 4178 उपभोक्ता ऐसे हैं जो गत मई से ही डिफॉल्टर सूची में शामिल हुए हैं।


इस श्रेणी के इतने उपभोक्ताओं पर इतनी बिल राशि बकाया
कनेक्शन श्रेणी - उपभोक्ता संख्या - बकाया राशि
घरेलू कनेक्शन - 5703 - 8,50,70,784
वाणिज्य - 1940- 6,75,18,928

ट्यूबवेल - 312 - 52,49,768
सरकारी कनेक्शन - 92 - 2,2000000



(नोट: इनके अतिरिक्त 131 अन्य डिफाल्टर उपभोक्ताओं की तरफ निगम का 7,09,22,3 47 रुपये बकाया है।)



चार टीमों का किया गया गठन
बकाया बिल राशि की रिकवरी के लिए बिजली निगम अधिकारियों ने चार टीमों का गठन किया हुआ है। इन टीमों को अलग-अलग क्षेत्रों की जिम्मेदारी देकर डिफॉल्टर उपभोक्ताओं की सूची सौंपी गई है। सोमवार से ये टीमें उपभोक्ताओं के घर पहुंचकर बिजली कनेक्शन काटने की प्रक्रिया शुरू कर देगी।







सभी डिफाॅल्टर उपभोक्ता सोमवार तक अपनी बकाया बिल राशि भर दे। इसके बाद मंगलवार से बिजली निगम के अधिकारी डिफाल्टर उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने का अभियान शुरू करेंगे। अगर किसी परिवार की वार्षिक आय एक लाख से कम है और उसका बिजली कनेक्शन कटा हुआ है तो वो महज 3600 रुपये भरकर कनेक्शन चालू करवा सकता है। - गौरव कुमार, एसडीओ, बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed