फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   80 villages jagmag out of 168 in 4 years

Charkhi Dadri News: चार साल में 168 में से 80 गांव ही हो सके जगमग

Sun, 12 Oct 2025 09:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 12 Oct 2025 09:59 PM IST
विज्ञापन
80 villages jagmag out of 168 in 4 years
वर्ष 2022 में पूरा होना था यह प्रोजेक्ट, तय समय से काफी देरी से चल रहा प्रोजेक्ट
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



चरखी दादरी। जिले में 2021 से शुरू हुई जगमग योजना के तहत अब तक 168 में से 80 गांवों में ही यह कार्य पूरा हो सका है। जिन गांवों में यह कार्य पूरा हुआ है वे 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए पात्र हो गए हैं।

इस प्रोजेक्ट को पूरा करने की डेडलाइन 2022 थी। एजेंसियों की ओर से बीच-बीच में काम छोड़ दिए जाने पर दिक्कतें आ रही हैं। बिजली निगम की ओर से एजेंसी को नोटिस भी भेजे जाते हैं, उसके बाद भी काम पर नहीं लौटते हैं। निगम ने जगमग योजना में पूरे जिले को शामिल किया हुआ है।
विज्ञापन


इस योजना के तहत जिस गांव में काम पूरा हो जाता है, वहां 24 घंटे बिजली आपूर्ति करने का प्रावधान है। इसके लिए भी एक शर्त है कि संबंधित गांव का लाइनलॉस 20 प्रतिशत से नीचे हो, तब उस गांव को 24 घंटे बिजली मिलेगी। इस योजना के तहत निगम ने गांवों में घरों में लगे मीटर बाहर लगाकर नए केबल लगाए हैं ताकि लोग कुंडी लगाकर चोरी न कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस योजना से पहले गांवाें में बिजली की खासी चोरी होती रही है। यही वजह रही कि गांवों में लाइनलॉस 60 प्रतिशत तक बना रहा है। अब इस योजना के तहत निगम ने बिजली चोरी होने की गुंजाइश ही नहीं छोड़ी है। नए पोल लगाकर केबल लगाए जा रहे हैं। मीटर बाहर पोल पर लगा दिए गए हैं।



बीच-बीच में निगम की टीमें बिजली चोरी रोकने के लिए छापे भी मार रही हैं। हर माह बिजली चोर पकड़े भी जाते हैं और जुर्माना भी लगाया जाता है। गांवों में डिफाल्टर की संख्या भी ज्यादा है।

योजना के तहत ये गांव हैं शामिल

अब तक निगम ने जिले के 80 गांवों में जगमग योजना का काम पूरा कर लिया है। ये सभी गांव अब 24 घंटे बिजली आपूर्ति के पात्र हो गए हैं। शेष गांवों में कहीं 16 तो कहीं 18 घंटे बिजली की आपूर्ति की जा रही है। 18 घंटे उन गांवों में की जा रही है, जहां काम प्रगति पर है। 24 घंटे बिजली आपूर्ति होने वाले गांवों में फतेहगढ़, साहुवास, कन्हेटी, भागवी, सरुपगढ़, सांतौर, मकड़ानी, मकड़ाना, संतोखपुरा, खोरड़ा, कपूरी, मौड़ी, बलकरा, रामनगर, खेड़ी बूरा, खेड़ी बत्तर, मैहड़ा, तिवाला, रामपुरा डूडीवाला, डोहका दीना, डोहका मौजी, डोहका हरिया व मौड़ी आदि शामिल हैं।




वर्जन-



अब तक 80 गांवों में जगमग योजना का काम पूरा कर लिया गया है। शेष गांवों में मार्च तक पूरा कर लिया जाएगा। मानसून सीजन की वजह से काम में बाधा आ गई थी। अब काम तेजी से पूरा होगा।

-अविनाश यादव, कार्यकारी अभियंता, बिजली निगम।

फोटो 2- बिजली घर कार्यालय, चरखी दादरी। फाइल फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed