फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   8 tb report positive

Charkhi Dadri News: टीबी जांच के लिए 105 लोगों के सीने के किए एक्स-रे, 8 की जांच रिपोर्ट आई पॉजिटिव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Mar 2025 10:18 PM IST
विज्ञापन
8 tb report positive
स्वास्थ्य:
विज्ञापन




फोटो 08

टीबीमुक्त मुहिम के तहत गांधीगनर क्षेत्र में आयोजित शिविर में महिला की स्वास्थ्य जांच करती विभागीय टीम। संवाद


- टीबीमुक्त मुहिम के तहत जिला स्वास्थ्य विभाग ने शहर में चार जगहों पर लगाए जांच शिविर, 704 लोगों ने कराई जांच, 137 के लिए गए नमूने
संवाद न्यूज एजेंसी

चरखी दादरी। टीबीमुक्त अभियान के तहत जिला स्वास्थ्य विभाग ने शहर के गांधीनगर, प्रेमनगर, वाल्मीकि बस्ती और कबीर नगर क्षेत्र में विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया। चारों जगहों पर लगाए गए शिविरों में 704 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई जबकि 137 के नमूने लिए गए। इतना ही नहीं, टीबी संदिग्ध 105 लोगों के सीने के एक्स-रे भी किए गए। इनमें से 8 की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

टीबी के छिपे केस ढूंढने के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग का शहरी क्षेत्र में स्वास्थ्य जांच अभियान लगातार जारी है। दोनों निक्षय टीमें बुधवार को अलग-अलग क्षेत्रों में पहुंची। वहीं, इस मुहिम के तहत अब तक स्वास्थ्य विभाग की टीमें शहर में 5300 लोगों की स्वास्थ्य जांच की जा चुकी है। इनमें से 650 टीबी संदिग्ध मरीजों के नमूने लिए गए। वहीं, 440 लोगों के सीने के एक्स-रे भी किए गए। 90 लोगों की एक्स-रे रिपोर्ट अब तक पॉजिटिव आ चुकी है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने इन सभी के बलगम का नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला में भेज दिए हैं।
विज्ञापन



- ये क्षेत्र कवर कर चुकीं टीमें

अब तक स्वास्थ्य विभाग की टीमें घिकाड़ा रोड स्थित तेजाब फैक्टरी, शिव कॉलोनी, चरखी दरवाजा, लाधान पाना, श्योराण समाधि स्थल, भगत सिंह चौक, रंगीला हनुमान मंदिर, सिंघान मौहल्ला, हरीनगर, चंपापुरी, रविदास नगर, रामलीला ग्राउंड, गांधीनगर, प्रेमनगर, वाल्मीकि बस्ती, कबीर नगर, प्रोफेसर कॉलोनी, सैनीपुरा, रेस्ट हाउस और झज्जर घाटी को कवर कर चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्सन:
टीबीमुक्त मुहिम के तहत दोनों टीमों ने 704 लोगों की स्क्रीनिंग की और 137 के नमूने लिए। इनके अलावा, टीबी संदिग्ध 105 लोगों के सीने के एक्स-रे किए गए। इनमें से 8 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
-डॉ. संदीप, डिप्टी सीएमओ एवं टीबी नोडल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed