{"_id":"68ded292fca454843b015289","slug":"8-new-busses-reached-in-dadri-depot-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1004-145582-2025-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: रोडवेज डिपो को मिलीं 8 नई बसें, सुविधाएं बढ़ीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: रोडवेज डिपो को मिलीं 8 नई बसें, सुविधाएं बढ़ीं
Fri, 03 Oct 2025 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Fri, 03 Oct 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
परिवहन विभाग की वर्कशॉप में खड़ी नई बसें। संवाद
चरखी दादरी। जिले के यात्रियों को बेहतर रोडवेज सेवा देने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यालय से बीएस-6 मॉडल की 8 नई बसें डिपो में भेजी गई हैं। नई बसों के शामिल होने के बाद अब जिले में रोडवेज बसों की कुल संख्या 116 हो गई है।
इन बसों के आने से यात्रियों को सुविधा मिलने के साथ-साथ, बसों की उपलब्धता बढ़ेगी। इससे उन्हें पहले जैसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। रोडवेज के अधिकारियों ने बताया कि इन नई बसों को लंबी दूरी के रूटों पर चलाया जाएगा जबकि पहले से चल रहीं कुछ पुरानी बसों को लोकल रूटों पर शिफ्ट किया जा सकता है।
नई बसों में खास बात यह है कि ये 4 सिलिंडर इंजन वाली हैं, जो पुराने 6 सिलिंडर इंजनों की तुलना में बेहतर एवरेज देंगी और कम डीजल की खपत करेंगी।
आरामदायक सीट व वेंटिलेशन की सुविधा: नवीनतम तकनीक से युक्त इन बसों में यात्रियों की सुविधा के लिए सुरक्षा बटन, आरामदायक सीटें और बेहतर वेंटिलेशन की सुविधाएं दी गई हैं। अधिकारियों का कहना है कि ये बसें 1 लीटर डीजल में 5 से 6 किलोमीटर का एवरेज देने में सक्षम हैं, जिससे परिचालन लागत में कमी आएगी और पर्यावरण पर भी सकारात्मक असर पड़ेगा। संवाद