फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   8 more villages of the district became drug free, Gram Panchayats installed boards

Charkhi Dadri News: जिले के 8 और गांव हुए नशा मुक्त, ग्राम पंचायतों ने लगाए बोर्ड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Mar 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
8 more villages of the district became drug free, Gram Panchayats installed boards
भागवी गांव में ग्राम पंचायत की ओर से लगाए गए बोर्ड का लोकर्पण करने पहुंचे एसपी अर्श वर्मा। 
चरखी दादरी। जिला पुलिस की मेरा गांव-नशा मुक्त गांव मुहिम रंग ला रही है। इस मुहिम के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। वीरवार को पुलिस की ओर से आठ और गांवों को नशा मुक्त घोषित किया गया। इनमें भागवी, कंहेटी, इमलोटा, सरूपगढ़, सांतौर, निमली, बिगोवा और मोरवाला शामिल हैं। इन गांवों में ग्राम पंचायतों की ओर से नशा मुक्त गांव होने का बोर्ड भी लगाया गया है।
विज्ञापन


वीरवार को एसपी अर्श वर्मा की अगुवाई में पुलिस टीमें विभिन्न गांवों में पहुंचीं और ग्रामीणों से संवाद किया। एसपी की ओर से ली गई बैठक में गांवों के सरंपच और मौजिज लोग मौजूद रहे। सभी गांव के प्रतिनिधियों ने विश्वास दिलाया कि हम इस मुहिम में साथ है और गांव के प्रत्येक नागरिक को जागरूक करेंगे।
विज्ञापन


अर्श वर्मा ने कहा कि हमारा लक्ष्य केवल कानून व्यवस्था बनाए रखना नहीं है, बल्कि समाज में नशे के खिलाफ एक नई सोच विकसित करना भी है। हर नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह नशे से दूर रहे और यदि किसी परिचित को इस लत का सामना करना पड़ रहा है, तो उसे सही रास्ता दिखाने में मदद करें। अगर आप या आपके आसपास कोई नशे की लत से ग्रस्त है, तो आप मित्र बनकर उनकी मदद कर सकते हैं। उनसे बात करें व दर्द को समझें। इससे न केवल उनकी हिम्मत बढ़ेगी, बल्कि वे नशे से मुक्ति पाने के लिए प्रेरित भी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed