फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   8 buses of Delhi route and 12 buses of Chandigarh route returned midway.

Charkhi Dadri News: दिल्ली रूट की 8 तो चंडीगढ़ रूट की 12 बसें बीच रास्ते से वापस लौटीं

Tue, 13 Feb 2024 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 13 Feb 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
8 buses of Delhi route and 12 buses of Chandigarh route returned midway.
समसपुर अड्डे पर तैनात पुलिसकर्मी।
चरखी दादरी। किसानों के दिल्ली कूच का आह्वान अन्य जिलों में देखने को मिला और इसके चलते तीन लंबे रूटों पर चलने वाली 21 बसें बीच रास्ते से वापस लौटीं। दिल्ली रूट पर चलने वाली आठ बसें टीकरी बॉर्डर से जबकि एनएन 152 डी और रोहतक होकर चंडीगढ़ जाने वाली 12 बसें अंबाला और करनाल से वापस लौटीं। वहीं, पटियाला रूट पर चलने वाली एक बस भी बीच रास्ते से वापस आई। 26 किसान संगठनों का दिल्ली कूच का आह्वान दादरी जिले में बेअसर रहा।
विज्ञापन

धारा-144 लागू रही और प्रशासन भी मुस्तैद रहा। जिले में दिल्ली कूच को लेकर कोई हलचल नहीं रही और मुख्य मार्गाें से सामान्य दिनों की तरह वाहनों की आवाजाही रही। हालांकि चंडीगढ़ और दिल्ली रूट पर चलने वालीं सभी 21 बसें बीच रास्ते से वापस लौटीं। पुलिस की चार कंपनी अलर्ट रहीं लेकिन कहीं से किसी प्रकार की हिंसक गतिविधि की रिपोर्ट नहीं मिली। डीसी मनदीप कौर ने शांति कायम रखने पर जिले के किसान संगठनों को बधाई दी है।
विज्ञापन

किसान संगठनों के दिल्ली कूच के आह्वान को देखते हुए डीसी मनदीप कौर ने दोनों एसडीएम और डीएसपी को प्रतिदिन क्षेत्र का दौरा कर दो बार रिपोर्ट देने के निर्देश भी दिए है। जिलाधीश ने अपने आदेशों में कहा है कि एसडीएम और डीएसपी सक्रियता के साथ अपने क्षेत्र पर निगरानी रखेंगे। जारी आदेशों के अनुसार संबंधित एसडीएम और डीएसपी को प्रतिदिन अपने क्षेत्र का दौरा करना है और हर रोज दो बार स्थिति के बारे में उपायुक्त को जानकारी देनी होगी। साथ ही अपने क्षेत्र की बदलती स्थिति पर भी इन अधिकारियों को नजर रखनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा एसडीएम और डीएसपी को क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था भी सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए है। यही नहीं अगर किसी तरह की सहायता की आवश्यकता होगी तो तुरंत उसकी जानकारी उपायुक्त को देनी होगी। जिलाधीश ने संबंधित एसडीएम और डीएसपी को जिले में लागू की गई धारा 144 की अनुपालना सुनिश्चित करने को भी कहा है।


चार कंपनी रहीं अलर्ट, 7 ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त
जिलाधीश ने किसानों के दिल्ली कूच के मद्देनजर 7 ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए और उनके साथ पर्याप्त संख्या में पुलिस बल को भी तैनात किया। दादरी क्षेत्र के लिए डीसी ने 6 और बाढड़ा क्षेत्र के लिए एक ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया। इसके अलावा एसपी पूजा वशिष्ठ के निर्देशानुसार पुलिस की चार कंपनियां अलर्ट रहीं। वहीं सभी थाना और चौकी प्रभारियों ने अपने अधिकार क्षेत्र में लगातार गश्त भी की।





बिना अनुमति के अधिकारी नहीं छोड़ेंगे जिला
डीसी मनदीप कौर ने जिले के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बिना पूर्व अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ने के निर्देश दिए है और संबंधित एसडीएम को आदेशों की अनुपालना सुनिश्चित करने को कहा है। उपायुक्त के निर्देशों के अनुसार कोई भी अधिकारी व कर्मचारी मुख्यालय नहीं छोड़ सकता है। अगर किसी अधिकारी या कर्मचारी को किसी कारणवश अवकाश की आवश्यकता है तो उसे उपायुक्त के माध्यम से पूर्व अनुमति लेनी होगी।


दिल्ली कूच के लिए समसपुर में एकत्र होने थे किसान, कोई नहीं पहुंचा
दिल्ली कूच के आह्वान के मद्देनजर किसान संगठनों ने पहले सुबह 10 बजे समसपुर स्थित संतरा देवी शिक्षण संस्थान के समीप एकत्र होने की अपील की थी। बाद में समय बढ़ाकर दोपहर तीन बजे कर दिया गया। हालांकि 10 और तीन बजे यहां कोई नहीं पहुंचा। वहीं, दिल्ली कूच का आह्वान करने वाले किसान नेताओं से बातचीत करने का प्रयास किया गया तो उनका मोबाइल बंद आया।




दादरी जिले में शांति रही और किसानों के मार्च का कोई असर नहीं रहा। जिलावासी शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए बधाई के पात्र हैं। पहले भी दादरी के लोगों ने कानून व्यवस्था कायम रखकर अनूठी मिसाल पेश की थी। एहतियात के तौर पर सात ड्यूटी मजिस्ट्रेट जिले में तैनात किए गए जबकि एसडीएम को डीएसपी के साथ क्षेत्र का लगातार दौरा करने के निर्देश दिए गए।
मनदीप कौर, डीसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed