फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   79 villages and wards of Charkhi Dadri district declared drug-free

Charkhi Dadri News: चरखी दादरी जिले के 79 गांव और वार्ड नशामुक्त घोषित

Sat, 07 Dec 2024 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 07 Dec 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
79 villages and wards of Charkhi Dadri district declared drug-free
चरखी दादरी के असावरी गांव में नशा के दुष्प्रभाव बताने पहुंची पुलिस टीम।
चरखी दादरी। दादरी जिला पुलिस ने 79 गांवों और वार्डाें को नशामुक्त घोषित किया है। इन गांवों और वार्डाें में जो लोग नशे की लत से ग्रस्त थे, वह भी मुख्यधारा से जोड़े जा चुके हैं। मादक पदार्थों की लत का शिकार युवाओं को रोजाना सुबह-शाम खेल मैदान में अभ्यास कराया जा रहा है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार न बताया कि पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर की ओर से प्रदेश में शहरों और गांवों में नशाखोरी रोकने के निर्देश दिए गए हैं। इनके तहत आम नागरिक को इसके दुष्प्रभाव बताए जा रहे हैं जबकि युवाओं को खेल मैदान से जोड़ा जा रहा है। कुल 79 गांव और वार्डाें के लोगों का नशा छुड़वाने के साथ आजीवन नशा न करने की शपथ दिलाई गई है।
विज्ञापन

एसपी अर्श वर्मा ने कहा कि आज समाज में बढ़ता ड्रग्स का प्रचलन बड़ी समस्या है। समय रहते इस बुराई पर अंकुश लगाना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों, सामाजिक संगठनों और प्रत्येक व्यक्ति को अपने स्तर पर ड्रग के बढ़ते प्रचलन से समाज को बचाने के लिए काम करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हम निष्ठा से प्रयास करेंगे तो परिणाम अवश्य मिलेंगे। समाज को सशक्त बनाने की दिशा में कार्य करें। पुलिस की ओर से नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में पुलिस युवाओं और अन्य लोगों को खेलों के लिए प्रेरित कर नशा तस्करों पर प्रभावी कार्रवाई कर रही है ।


- नशा छोड़ने वाले युवाओं की मदद कर रही पुलिस
पुलिस नशा तस्करों को पकड़ने के साथ नशा करने वाले लोगों को चिह्नित कर उनका नशा छुड़ाने का कार्य भी कर रही है। युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए खेल गतिविधियों और अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। अगर कोई व्यक्ति नशा छोड़ने का इच्छुक है तो पुलिस उसकी मदद करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed