फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   7895 quintal bajara reached in mandi

Charkhi Dadri News: तीन केंद्रों पर पहुंचे 361 किसान, 7895 क्विंटल बाजरे की आवक

Sun, 27 Oct 2024 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 27 Oct 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
7895 quintal bajara reached in mandi
अब तक तीनों खरीद केंद्रों पर पहुंच चुका 3,70,318 क्विंटल बाजरा, 3,35,737 क्विंटल खरीद चुकी एजेंसी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी/बाढड़ा/झोझूकलां। जिले के तीनों केंद्रों पर शनिवार को बाजरे की आवक धीमी रही। तीनों केंद्रों पर शाम तक 361 किसान पहुंचे और 7895 क्विंटल की आवक हुई। वहीं, एजेंसी ने 13,054 क्विंटल की खरीद और 22,868 क्विंटल की उठान करवाई।
दादरी और बाढड़ा मंडी के अलावा झोझूकलां में बाजरे की खरीद हो रही है। शनिवार शाम तक तीनों केंद्रों पर 3,70,318 क्विंटल बाजरे की आवक हुई। एजेंसी इसमें से 3,35,737 क्विंटल बाजरा खरीद कर चुकी है। वहीं, खरीदे गए बाजरे में से अब तक 2,80,557 क्विंटल की उठान करवाई जा चुकी है।
विज्ञापन

शनिवार की बात करें तो सबसे अधिक 257 किसान दादरी मंडी पहुंचे और यहां 5932 क्विंटल की आवक हुई। दूसरी ओर दादरी मंडी में एजेंसी ने शनिवार को 9381 क्विंटल बाजरा खरीदा। बाढड़ा खरीद केंद्र पर शनिवार को 50 किसान पहुंचे जबकि कुल 955 क्विंटल बाजरा की आवक हुई। बाढड़ा मंडी में एजेंसी ने शनिवार को 925 क्विख्लज बाजरा खरीदा।
विज्ञापन
विज्ञापन

झोझूकलां केंद्र पर 54 किसान आए और 1008 क्विंटल बाजरे की आवक और 2748 क्विंटल की खरीद हुई। वहीं, तीनों केंद्रों की ओवरऑल स्थिति देखें तो 9895 क्विंटल की आवक हुई और एजेंसी ने 13054 क्विंटल की खरीद की।

- उठान के मामले में बाढड़ा मंडी सबसे आगे
अब तक की स्थिति देखें तो बाजरा उठान में बाढड़ा मंडी सबसे आगे है। यहां अब तक 70,298 क्विंटल बाजरा की खरीद हुई है और एजेंसी 64,188 क्विंटल की उठान करवा चुकी है। बाढड़ा मंडी की उठान प्रतिशत 91.31 है। दादरी मंडी में अब तक 2,03,852 क्विंटल बाजरे की खरीद और 1,66,000 क्विंटल की उठान हुई है। उठान प्रतिशत 81.43 है।
इसी प्रकार झोझूकलां केंद्र पर 63,587 क्विंटल बाजरा खरीदा गया है। एजेंसी 50,369 क्विंटल की उठान करवा चुकी है। झोझूकलां खरीद केंद्र की उठान प्रतिशत 79.21 है।


- अब तक 15,102 किसान बेच चुके बाजरा
दादरी, बाढड़ा और झोझूकलां खरीद केंद्र अब तक 15,102 किसान बाजरा बेच चुके हैं। दादरी मंडी में अब 8608 किसान पहुंचे हैं जबकि बाढड़ा मंडी में 3511 और झोझूकलां में 2983 किसान अपना बाजरा बेचनेे के लिए गेटपास कटवा चुके हैं।

वर्सन:
शनिवार को तीनों केंद्रों पर बाजरे की आवक, खरीद और उठान हुई। अब तक 3.37 लाख क्विंटल बाजरे की खरीद और 2.80 लाख क्विंटल की उठान करवाई जा चुकी है।
-राजेश, परचेज मैनेजर, हैफेड

फोटो 45
दादरी मंडी में बाजरे के बैग की उठान करते श्रमिक। संवाद
फोटो 46
बाजरे से भरी ट्रॉली खाली करता किसान। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed