फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   7771 matters solved inlok adalat

Charkhi Dadri News: लोक अदालत में 7771 मामले किए गए निस्तारित

Sun, 15 Sep 2024 03:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 15 Sep 2024 03:40 AM IST
विज्ञापन
7771 matters solved inlok adalat
दादरी न्यायिक परिसर में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में मामले की सुनवाई करते हुए बेंच। स्रोत: जन
कुल मामले 9804 आए, दादरी न्यायिक परिसर में आयोजित की गई राष्ट्रीय लोक अदालत, 3.52 करोड़ की राशि अवॉर्ड के तौर पर की गई पास
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। दादरी जिला न्यायिक परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें तीन बेंच ने मामलों की सुनवाई की। लोक अदालत में 9804 मामले सुनवाई के लिए रखे गए। इनमें से 7771 का निस्तारण किया गया। 3,52,66,028 रुपये की राशि अवॉर्ड के रूप में पास की गई।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के चेयरमैन नरेश कुमार ने न्यायिक परिसर में पौधरोपण किया। इसके बाद राष्ट्रीय लोक अदालत की शुरुआत की। पौधरोपण के समय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव संजीव काजला और अन्य न्यायिक दंडाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

सीजेएम संजीव काजला ने बताया कि लोक अदालत में अतिरिक्त जिला सत्र न्यायाधीश जसबीर सिंह कुंडू, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी निधि सोलंकी, न्यायिक दंडाधिकारी रजत अरोड़ा और न्यायिक दंडाधिकारी लक्ष्य गर्ग ने मामलों की सुनवाई की। राष्ट्रीय लोक अदालत में वाहन दुर्घटना अधिनियम, रिकवरी, फौजदारी, चेक बाउंस, वैवाहिक मामलों की सुनवाई की गई कोर्ट केसों के साथ बैंक रिकवरी और बिजली से संबंधित मामले भी रखे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला सेवा प्राधिकरण के सचिव संजीव काजला ने बताया कि लोक अदालत का उद्देश्य केसों का निपटारा लोगों की आपसी सहमति से करना है। इसलिए समय-समय पर प्राधिकरण की ओर से लोक अदालत का आयोजन किया जाता है। ताकि, लोग अपने केसों का निपटारा सहमति से करवा सकें व आपसी भाईचारा भी बना रहे।

फोटो 14
दादरी न्यायिक परिसर में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में मामले की सुनवाई करती बेंच। स्रोत : जनसंपर्क विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed