{"_id":"667c2fd8143d5e36e605bcc6","slug":"76-complaints-were-received-in-the-resolution-camp-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-119504-2024-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: समाधान शिविर में आईं फैमिली आईडी, राशन कार्ड, पेंशन और जमीन इंतकाल की 76 शिकायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: समाधान शिविर में आईं फैमिली आईडी, राशन कार्ड, पेंशन और जमीन इंतकाल की 76 शिकायतें
Wed, 26 Jun 2024 08:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 26 Jun 2024 08:42 PM IST
विज्ञापन
समाधान शिविर में उपायुक्त मनदीप कौर के समक्ष अपनी समस्या रखता शिकायतकर्ता।
चरखी दादरी। उपायुक्त मनदीप कौर ने बुधवार को अपने कार्यालय में आयोजित समाधान शिविर में आमजन की समस्याएं सुनीं। शिविर में उनके समक्ष 76 शिकायतें पहुंचीं, जिनमें से सात का मौके पर निपटारा कर दिया गया। उपायुक्त ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को बाकी शिकायतों का जल्द निपटारा करने के निर्देश भी दिए।
शिविर में उपायुक्त के पास फैमिली आईडी, राशन कार्ड, पेंशन व जमीन के इंतकाल से संबंधित शिकायतें पहुंचीं। उन्होंने फरियादियों की समस्याएं सुनकर उन्हें आश्वस्त भी किया।
उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जिले के सभी विभागों के अधिकारी सुनिश्चित करें कि समाधान शिविर में आने वाली समस्याओं का समाधान तीव्रता से किया जाए। इस कार्य में कोताही किसी भी तरह से बर्दाश्त नहीं होगी। सरकार की ओर से जनमानस की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए ही इस नई व्यवस्था की पहल की गई है।
विज्ञापन
उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदेश सरकार की ओर से आम लोगों को राहत देते हुए समाधान शिविर की नई एवं अनोखी पहल की गई है ताकि लोगों की समस्याओं का समाधान एक ही छत के नीचे और मौके पर ही किया जा सके। लोगों को अलग अलग कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़े। सरकार के निर्देशों के अनुसार जिला के विभिन्न विभागों के अधिकारी शिविर में मौजूद रहते हैं। ऐसे में सभी अधिकारी उनको भेजी जाने वाली समस्याओं का तीव्रता से समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर आम जनमानस के लिए काफी हितकारी साबित हो रहा है।
रजिस्टर में दर्ज की जाती हैं शिकायतें
शिविर के लिए सुबह 9 बजते ही नागरिक पहुंचना शुरू हो जाते हैं। उपायुक्त कार्यालय की शिकायत शाखा के कर्मचारी उपायुक्त की सुनवाई के बाद इन शिकायतों को रजिस्टर में दर्ज करते हैं और फिर संबंधित विभागों को कार्रवाई के लिए भेज दिया जाता है। जिले में समाधान शिविर की शिकायतों का प्राथमिकता से निदान किया जा रहा है। उपायुक्त की ओर से हर एक विभाग को कहा गया है कि इन शिकायतों पर तुरंत कार्यवाही होनी चाहिए।