{"_id":"6711908f46c02ff4d30eda94","slug":"754-farmers-in-the-district-got-the-gatepass-agency-cut-and-13780-quintals-of-millet-was-bought-by-the-agency-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-124917-2024-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: जिले में 754 किसानों ने कटवाए गेटपास एजेंसी ने 13780 क्विंटल बाजरा खरीदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: जिले में 754 किसानों ने कटवाए गेटपास एजेंसी ने 13780 क्विंटल बाजरा खरीदार
Fri, 18 Oct 2024 04:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Fri, 18 Oct 2024 04:02 AM IST
विज्ञापन
दादरी अनाज मंडी में लगीं बाजरा की ढेरियां।
चरखी दादरी/झोझूकलां। जिले के तीन खरीद केंद्रों पर बाजरा की आवक वीरवार को भी जारी रही। तीनों खरीद केंद्रों पर 754 किसानों ने गेटपास कटवाए और 18261 क्विंटल बाजरा की आवक हुई। वहीं, एजेंसी ने शाम तक 13780 क्विंटल बाजरा खरीदा जबकि 16745 क्विंटल बाजरा गोदाम तक पहुंचाया। दादरी मंडी में वीरवार को बाजरा नहीं खरीदा गया।
बता दें कि मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर 56,810 किसानों ने बाजरा का पंजीकरण करवाया था। 17 अक्तूबर की शाम तक की बात करें तो इनमें से 10708 किसान ही मंडी पहुंचे हैं। आने वाले कुछ दिनों में आवक बढ़ेगी और अब अगर खरीद व उठान प्रक्रिया को तेज करने की जरूरत है।
दादरी मंडी में अगर वीरवार की स्थिति देखें तो 456 किसानों ने गेटपास कटवाए और 11,339 क्विंटल बाजरा की आवक हुई। हालांकि एजेंसी ने यहां बाजरा खरीद नहीं की जबकि पहले खरीदे गए 8500 क्विंटल बाजरा को मंडी से गोदाम तक पहुंचाया गया। झोझूकलां खरीद केंद्र पर 47 किसानों ने गेटपास कटवाए और 1173 क्विंटल की आवक हुई। यहां एजेंसी ने 5788 क्विंटल बाजरा खरीदा। छपार और बौंदकलां खरीद केंद्र पर एक भी किसान नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
2.70 लाख क्विंटल बाजरा पहुंचा खरीद केंद्रों पर : अब तक की अगर बात करें तो तीनों खरीद केंद्रों पर 2,70, 851 क्विंटल बाजरा पहुंचा है। इसमें से 1,87,432 क्विंटल बाजरा की खरीद हो चुकी है और एजेंसी 1,03,822 क्विंटल की उठान करवा चुकी है। अभी खरीदे गए बाजरा में से 83610 क्विंटल खरीद केंद्रों पर पड़ा है।