फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   75 thousand in two transactions from consumer account hackers, case registered

उपभोक्ता के खाते से हैकर्स ने दो ट्रांजैक्शन कर निकाले 75 हजार

Fri, 01 Nov 2019 11:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 01 Nov 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
75 thousand in two transactions from consumer account hackers, case registered
डाढ़ी बाना निवासी एक उपभोक्ता के खाते से हैकर्स ने दो ट्रांजेक्शन में 75 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित उपभोक्ता के सीएम विंडो पर शिकायत करने के बाद सिटी थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीड़ित उपभोक्ता ने बैंक अधिकारियों पर भी शिकायत दर्ज कर कार्रवाई न करने के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

सीएम विंडो पर दी शिकायत में डाढ़ी बाना निवासी राकेश ने बताया कि विजया बैंक में उसका खाता है। उसके खाते में एक लाख रुपये जमा थे। गत छह सितंबर को उसके खाते से अज्ञात ने पचास हजार और दस सितंबर को पच्चीस हजार रुपये निकाल लिए। दस सितंबर को उसके मोबाइल पर रुपये निकलने का मैसेज आने पर उसे इसकी जानकारी हुई। पीड़ित ने बताया कि दोनों दिन एटीएम उसके पास था और उसने कोई ट्रांजेक्शन भी नहीं की। पीड़ित ने बताया कि रुपये निकलने के बाद वह बैंक पहुंचा और मैनेजर को मामले की जानकारी दी। इस पर बैंक मैनेजर ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि बार-बार बैंक के चक्कर लगाने के बाद भी उसका समस्या की तरफ ध्यान नहीं दिया गया। पीड़ित ने बताया कि बैंक अधिकारियों की लापरवाही पर उसने सोलह सितंबर को सीएम विंडो पर शिकायत की थी। शिकायत के बाद पुलिस ने 31 अक्तूबर को अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed