{"_id":"65d6620ebe7443c4520aa1c9","slug":"72-year-old-santra-devi-won-three-gold-medals-in-national-athletics-charkhidadri-news-c-126-1-shsr1012-113896-2024-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: राष्ट्रीय एथलेटिक्स में 72 वर्षीय संतरा देवी ने जीते तीन स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: राष्ट्रीय एथलेटिक्स में 72 वर्षीय संतरा देवी ने जीते तीन स्वर्ण पदक
Thu, 22 Feb 2024 02:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 22 Feb 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। महाराष्ट्र के पुणे शहर में पिछले दिनों आयोजित 44वीं राष्ट्रीय मास्टर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में कस्बा झोझूकलां निवासी 72 वर्षीय पूर्व मुख्य शिक्षिका और एथलीट संतरा देवी ने तीन स्वर्ण पदक जीते हैं। हरियाणा की एथलेटिक्स टीम का नेतृत्व करते हुए उन्होंने 80 मीटर और 200 मीटर बाधा दौड़ और ट्रिपल जंप में यह सफलता पाई। युवाओं जैसा उनका जोश हमेशा जीत का मूल मंत्र रहा है।
उनका कहना है कि जीवन में हुनर और खेल की बदौलत हम मंजिल पा सकते हैं। हौसले और आत्मविश्वास की मजबूती किसी भी उम्र में हर मैदान का श्रेष्ठ खिलाड़ी बना सकती है। उन्होंने कहा कि मन में आत्म विश्वास हो और कुछ कर गुजरने का इरादा हो तो उम्र और जीवन की कठिनाइयां बाधा उत्पन्न नहीं कर सकती।
इस सफलता पर विधायक नैना चौटाला, नरेश द्वारका, पूर्व सरपंच दलवीर सिंह गांधी, पूर्व सरपंच राजेश सांगवान, एडवोकेट बलजीत सांगवान, कन्नी 13 प्रधान सूरजभान सांगवान, प्राचार्य प्रमेंद्र चित्तौड़िया, अशोक शर्मा, सूरज बेनीवाल, बिशन सिंह आर्य, संदीप चित्तौड़िया आदि ने उन्हें बधाई दी है।