फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   700 new tubewell electricity connections approved; relief for farmers across four divisions

Charkhi Dadri News: 700 नए ट्यूबवेल बिजली कनेक्शन मंजूर, चार डिविजनों के किसानों को राहत

Fri, 24 Jul 2026 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 24 Jul 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
700 new tubewell electricity connections approved; relief for farmers across four divisions
चरखी दादरी। जिले के किसानों के लिए राहत भरी खबर है। लंबे इंतजार के बाद बिजली निगम ने 700 नए कृषि ट्यूबवेल बिजली कनेक्शन जारी करने के लिए वर्क ऑर्डर जारी कर दिए हैं। इन कनेक्शनों का लाभ मुख्य रूप से झोझू कलां, बाढड़ा, सांजरवास और अटेला कलां डिविजनों के किसानों को मिलेगा।
विज्ञापन

निगम के अनुसार झोझू कलां डिविजन में 130 और बाढड़ा डिविजन में 52 किसानों को प्राथमिकता के आधार पर कनेक्शन दिए जाएंगे। जिले में अब तक 1,074 किसानों को ट्यूबवेल बिजली कनेक्शन जारी किए जा चुके हैं जबकि शेष पात्र किसानों को भी जल्द कनेक्शन उपलब्ध कराने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है।
विज्ञापन

कनेक्शन जारी करने के लिए बिजली निगम ने करीब 55 गांवों में 35 किलोमीटर लंबी बिजली केबल बिछाई है। इसके अलावा हिसार, नारनौल, हांसी और कैथल से ट्रांसफार्मर मंगवाए गए हैं। प्रत्येक ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए 16, 20 और 25 केवीए क्षमता के ट्रांसफार्मर लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे अधिक कनेक्शन बाढड़ा क्षेत्र में जारी किए जा रहे हैं, जहां अब तक 561 किसानों को ट्यूबवेल बिजली कनेक्शन मिल चुके हैं। जिले में यह अभियान पिछले करीब डेढ़ वर्ष से लगातार चल रहा है।

6 साल बाद पूरी हो रही किसानों की मांग
ट्यूबवेल बिजली कनेक्शन के लिए जिले के किसानों को करीब छह वर्षों तक इंतजार करना पड़ा। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन, किसान सभा सहित कई किसान संगठनों ने लगातार आंदोलन और प्रदर्शन कर सरकार व बिजली निगम के समक्ष यह मांग उठाई।
पिछले वर्ष मानसून से पहले कनेक्शन जारी करने का अभियान शुरू हुआ था, लेकिन बीच-बीच में ट्रांसफार्मरों की कमी और अन्य तकनीकी कारणों से कार्य प्रभावित होता रहा। अप्रैल में गेहूं की कटाई के दौरान भी यह काम धीमा पड़ गया था।

रेतीले क्षेत्र के लिए जीवनरेखा हैं ट्यूबवेल
जिले का लगभग 55 प्रतिशत कृषि क्षेत्र रेतीला है जहां खेती मुख्य रूप से भूमिगत जल पर निर्भर है। इस क्षेत्र में जलस्तर काफी नीचे होने के कारण मोटरों के जरिए पानी निकालना पड़ता है। नहरों की सीमित उपलब्धता और रेत के टीलों के कारण अधिकांश खेतों तक नहरी पानी नहीं पहुंच पाता।
खरीफ सीजन में किसान मानसून पर निर्भर रहते हैं जबकि लगातार कम बारिश के चलते भूजल स्तर भी गिरता जा रहा है। ऐसे में बिजली चालित ट्यूबवेल किसानों के लिए खेती की सबसे महत्वपूर्ण आवश्यकता बन चुके हैं।

शेष किसानों को भी जल्द मिलेगा लाभ
बिजली निगम का कहना है कि नए वर्क ऑर्डर में कुछ कनेक्शन भिवानी जिले के भी शामिल हैं। शेष लंबित आवेदनों पर भी तेजी से काम किया जाएगा ताकि पात्र किसानों को जल्द बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराए जा सकें। निगम ने कृषि उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए अलग एग्री डिस्कॉम शाखा भी बनाई है।


वर्सन:
ट्यूबवेल कनेक्शन जारी करने के लिए निर्देश जारी हो चुके हैं। जल्द ही वंचित किसानों को भी कनेक्शन उपलब्ध कराए जाएंगे। किसानों की बिजली संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए निगम पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सरकार ने किसानों की सुविधा के लिए अलग एग्री डिस्कॉम शाखा भी बनाई है।- राम सिंह, एसडीओ, बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed