फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   70 thousand quintals of mustard and wheat soaked in rain due to rain

Charkhi Dadri News: बारिश से मंडी में भीगा 70 हजार क्विंंटल सरसों और गेहूं

Mon, 01 May 2023 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 01 May 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
70 thousand quintals of mustard and wheat soaked in rain due to rain
दादरी मंडी में सरसों की ढेरी के समीप भरा पानी।
चरखी दादरी। मौसम के करवट लेने से रविवार दोपहर बारिश हुई। इससे दादरी मंडी परिसर में खुले आसमान के तले पड़ी गेहूं और सरसों की ढेरियां व बैग भीग गए। आढ़तियों के अनुसार करीब 70 हजार क्विंटल सरसों और गेहूं बारिश भीगा है। अब सूखने के बाद भी इनका उठान हो पाएगा। बारिश में सरसों व गेहूं भीगने से उठान से लेकर भुगतान प्रक्रिया तक प्रभावित होगी।
विज्ञापन

बता दें कि दादरी मंडी में सरसों और गेहूं की इस बार पिछले साल के मुकाबले ज्यादा खरीद हो चुकी है। जिले में अब तक 2.97 लाख क्विंटल सरसों खरीदी गई है जिसमें से 1.20 लाख क्विंटल सरसों गोदामों तक पहुंच चुकी है जबकि 1.76 लाख क्विंटल का उठान बाकी है। इसी प्रकार गेहूं की स्थिति देखे तो 2.04 लाख क्विंटल की खरीद हो चुकी है। खरीदे गए गेहूं में से 1.20 लाख क्विंटल का उठान हो चुका है जबकि करीब 84 हजार क्विंटल गेहूं मंडी में ही पड़ा है।
विज्ञापन

रविवार दोपहर करीब ढाई बजे बारिश हुई। बारिश में टीन शेड के नीचे रखे गेहूं और सरसों के बैग तो बच गए, लेकिन खुले आसमान तले पड़ी 20 हजार क्विंटल सरसों और करीब 30 हजार क्विंटल गेहूं भीग गया। कई ढेरियां ऐसी थीं जिन पर तिरपाल तक नहीं था। मंडी में बारिश से गेहूं और सरसों की 35 ढेरियों और बैग भीग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि गत रविवार को भी बारिश के दौरान दादरी मंडी में करीब 50 हजार क्विंटल सरसों और गेहूं भीग गई थी। यही कारण रहा कि गत एक सप्ताह में भी उठान कार्य गति नहीं पकड़ा गया। धीमे उठान के चलते 30 अप्रैल को दूसरी बार दादरी मंडी में गेहूं और सरसों की ढेरी भीगी हैं।
- अब तक ये है कुल आवक स्थिति
जिले की बात करे तो मंडियों में अब तक गेहूं की कुल आवक 2,29,895 क्विंटल और सरसों की आवक 3,25,355 क्विंटल हुई है। ऐसे में अब तक जिले के खरीद केंद्रों पर 5,55,250 क्विंटल गेहूं व सरसों की आवक हुई है, जिसमें से 5.11 लाख क्विंटल की खरीद की गई है। करीब 44 हजार क्विंटल सरसों व गेहूं की खरीद बाकी है।
- सरसों खरीद और उठान की ये है स्थिति
खरीद केंद्र- खरीदी गई सरसों- उठान हुआ- मंडी में शेष
दादरी-205343- 78889- 126454
बाढड़ा-60398-35341-24967
झोझूकलां- 31274-6502- 24772
- गेहूं खरीद केंद्रों की ये है स्थिति
खरीद केंद्र- गेहूं खरीदा- उठान हुआ- केंद्रों पर शेष
दादरी-87545-45950-41595
बाढड़ा-26159-14020-12139
झोझूकलां-3686-2924-762
छपार-17936-8216-9720
बौंदकलां-69026-49801-19225
- एक हजार से अधिक किसानों का भुगतान बकाया
सरसों और गेहूं बेचने वाले एक हजार से ज्यादा किसानों का भुगतान अभी बकाया है। खरीद एजेंसी करीब 30 करोड़ रुपये किसानों के खातों में डाल चुकी हैं जबकि इससे अधिक की रकम बकाया है। किसानों की ओर से मंडी में बेचा गई सरसों और गेहूं गोदाम में पहुंचने से पहले ही बारिश में भीग गया।


करीब 70 हजार क्विंटल सरसों और गेहूं बारिश में भीग गया। बारिश से ज्यादा नुकसान तो नहीं है, लेकिन नमी जरूर आ जाएगी। गेहूं और सरसों की जो ढेरियां टीन शेड के नीचे थीं, वो बारिश में भीगने से बच गई।
-रामकुमार रिटोलिया, प्रधान, अनाज मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed