फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   7 case found of dengu

Charkhi Dadri News: डेंगू के 7 और मलेरिया का एक नया केस मिला

Sat, 28 Sep 2024 04:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 28 Sep 2024 04:23 AM IST
विज्ञापन
7 case found of dengu
 दूसरों को नसीहत, मियां खुद फजीहत....एकतरफ स्वास्थ्य विभाग आमजन को आस-पास जलभराव न होने देने की
इस सीजन में जिले में मिल चुके हैं डेंगू के 16 और मलेरिया के आठ केस, सितंबर माह में मिले सर्वाधिक मामले
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। डेंगू और मलेरिया पॉजिटिव मामलों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इस सीजन की बात करें तो जिले में अब तक डेंगू के 16 और मलेरिया के 8 केस मिल चुके हैं। इनमें से ज्यादातर मामले सितंबर में सामने आए हैं। इसके मद्देनजर जिला स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। विभाग की ओर से सैंपलिंग के साथ जागरूकता गतिविधियां बढ़ा दी गई हैं।
सितंबर में तीन बार अच्छी बारिश हुई है। यही कारण है कि इस माह डेंगू व मलेरिया के मामले मिले हैं। दो सप्ताह पहले की बात करें तो जिले में डेंगू के 9 और मलेरिया के 7 केस थे। इसके बाद डेंगू के 7 और मलेरिया का एक नया केस सामने आया है।
विज्ञापन

दूसरी ओर जिला स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर लोगों की स्वास्थ्य जांच कर रही हैं। डेंगू या मलेरिया संदिग्ध मरीजों के खून के नमूने लिए जा रहे हैं। खास बात यह है कि अब तक जिले में डेंगू के जितने मामले मिले हैं, उनमें से ज्यादातर इसी गतिविधि के जरिये पकड़ में आए। वहीं, आने वाले समय में डेंगू व मलेरिया केस की संख्या बढ़ सकती है। इसके मद्देनजर विभाग अलर्ट है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- 296 टीमों को 2500 स्थानों पर मिले लारवा
296 टीमें लगातार घरों में पहुंचकर बुखार से ग्रस्त लोगों के खून के नमूने ले रही है। इसके अलावा घरों में रखे पानी के बर्तनों की भी जांच की जा रही है। अब तक विभागीय टीमें 17,62,835 बर्तनों की जांच कर चुकी हैं। 2500 जगहों पर लारवा मिला।
- मलेरिया की 54, 475 स्लाइड की तैयार, डेंगू संभावित 581 लोगों के नमूने लिए
मलेरिया जांच के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग अब तक 54,745 स्लाइड तैयार कर चुका है। इनमें से आठ लोग मलेरिया पॉजिटिव पाए गए। इसी प्रकार डेंगू संभावित 581 लोगों के नमूने लिए गए। 16 की रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आई है।
- 40 ब्लड चेकर्स की लगाई ड्यूटी
जिला स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू और मलेरिया की जांच करने के लिए 40 ब्लड चेकर्स, 88 एमपीएचडब्ल्यू पुरुष व 150 महिला एमपीएचडब्ल्यू के साथ 18 सुपरवाइजर लगाए हुए हैं। इनके अलावा संबंधित चिकित्सक दल और नोडल अधिकारी भी समय समय पर टीम को दिशा निर्देश देते रहते हैं।
- शहर में 10 तो गांवों में मिले डेंगू के 6 केस
शहर के मेजबान चौक, हरिनगर, रविदास नगर, गांधीनगर, चंपापुरी व लाधान पाना में डेंगू का एक-एक मिला है। वहीं, शहर की एमसी कॉलोनी में सर्वाधिक 4 मामले सामने आए हैं। इनके अलावा गांव अचीना, समसपुर, कांहडा, झोझूकलां, गोठड़ा व पांडवान में 6 डेंगू केस मिले हैं।
- इन क्षेत्रों में मिले मलेरिया पॉजिटिव केस
मलेरिया के मरीजों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है। अब तक की स्थिति देखें तो घिकाड़ा, समसपुर, भागवी, शीशवाला, अचीना के अलावा शहर में तीन लोग मलेरिया पॉजिटिव पाए गए हैं।
- पिछले साल के मुकाबले 23 गुना कम मिले मरीज
पिछले साल जहां स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 26 सितंबर तक 1419 डेंगू के नमूने लिए गए थे। इनमें 396 मरीज पॉजिटिव पाए गए थे। वहीं, इस वर्ष 581 नमूनों की जांच के दौरान 16 मरीज ही डेंगू प्रभावित पाए गए हैं। गत वर्ष के मुकाबले इस साल डेंगू पॉजिटिव केस संख्या 23 गुना कम है।
वर्सन:
हमारे पास पर्याप्त मात्रा में दवाएं हैं। शहर में फॉगिंग करवाने के लिए नगर परिषद को और गांवों के लिए पंचायत विभाग को पत्र लिख चुके हैं। हमारी टीमें स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।

-डॉ. गौरव भारद्वाज, डिप्टी सीएमओ एवं डेंगू-मलेरिया नोडल अधिकारी
फोटो: 33
मातृ-शिशु अस्पताल की लैब में डेंगू के नमूने की जांच करता विशेष दल। संवाद
फोटो 34
दूसरों को नसीहत, मियां खुद फजीहत....एकतरफ स्वास्थ्य विभाग आमजन को आसपास जलभराव न होने देने की सलाह दे रहा है तो दूसरी ओर सिविल अस्पताल के पोस्टमार्टम कक्ष के पास ही पिछले एक सप्ताह से बारिश का पानी भरा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed