फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   65 candidates in Janata College and 31 in Apeejay Girls College paid offline fees

जनता कॉलेज में 65 और एपीजे कन्या कॉलेज में 31 उम्मीदवारों ने भरी अॅफलाइन फीस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
65 candidates in Janata College and 31 in Apeejay Girls College paid offline fees
एपीजे कॉलेज में दस्तावेजों की जांच करवातीं छात्राएं। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। यूजी कोर्स में पहली मेरिट लिस्ट जारी होनेे के बाद शहर के दो प्रमुख कॉलेज में 96 विद्यार्थियों ने ऑफलाइन दाखिला फीस जमा करवाई है। शहर के जनता कॉलेज में 65 और एपीजे कन्या कॉलेज में 31 उम्मीदवारों ने फीस जमा करवाई है। बाढड़ा व मांढ़ी कॉलेज में ऑफ लाइन फीस जमा करवाने का आंकड़ा शून्य है। काफी उम्मीदवार घर बैठे ऑनलाइन फीस जमा करवा रहे है, लेकिन कॉलेज के फीस का पोर्टल अभी नहीं खुलने से इनकका विवरण उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। जल्द ही यह पोर्टल खुलने की उम्मीद है, ताकि कॉलेज को दाखिला व रिक्त सीटों की जानकारी मिलती रहे।
विज्ञापन

जनता कॉलेज एडमिशन इंचार्ज डॉ. नीरज कुमार ने बताया कि मंगलवार को कॉलेज में 65 विद्यार्थियों ने ऑफलाइन दाखिला फीस जमा करवाई है। बीए प्रथम वर्ष में 37, बीएससी नॉन मेडिकल 17, बीकॉम छह व बीएससी मेडिकल संकाय में पांच विद्यार्थियों ने ऑफलाइन फीस जमा करवाई है। जनता कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष में पहली लिस्ट में 459 उम्मीदवारों के नाम दर्ज हैं। बीएससी नॉन मेडिकल मेें 128, मेडिकल में 54 और बीकॉम में 80 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन

एपीजे कन्या कॉलेज एडमिशन इंचार्ज सज्जन गुप्ता ने बताया कि कॉलेज में मंगलवार को 31 छात्राओं ने ऑफलाइन फीस जमा करवाई है। अॅानलाइन फीस जमा का विवरण अभी मिल नहीं पा रहा है। बीए प्रथम वर्ष में 20, बीएससी नॉन मेडिकल में पांच व बीकॉम में छह छात्राओं ने अपना दाखिला करवाया है। एपीजे कॉलेज में पहली मेरिट लिस्ट में बीए प्रथम वर्ष में 259 छात्राओं के नाम जारी कर रखे हैं। बीकॉम में 13 और बीएससी प्रथम वर्ष में 33 छात्राओं के नाम सूची में दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed